फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Payment can be made through UPI even at railway ticket counters

Chandauli News: रेल टिकट काउंटरों पर भी यूपीआई से हो सकेगा भुगतान

Sat, 31 Aug 2024 05:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 31 Aug 2024 05:34 AM IST
विज्ञापन
Payment can be made through UPI even at railway ticket counters
पीडीडीयू नगर। पीडीडीयू जंक्शन सहित सभी रेलवे स्टेशनों के टिकट काउंटरों पर यात्री यूपीआई से टिकट का भुगतान कर सकेंगे। इसके लिए सभी रेलवे स्टेशनों पर क्यूआर कोड डिवाइस लगा दिया गया है। इसके लगाए जाने से अब जनरल टिकट और रिजर्वेशन काउंटरों पर नकद अथवा खुदरा न होने पर दिक्कत नहीं होगी।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशनों पर टिकट लेते समय सबसे अधिक किचकिच फुटकर को लेकर होती है। पांच और दस रुपये फुटकर न होने पर बाबू टिकट रख कर यात्री को ही फुटकर लाने भेजते थे। यात्री फुटकर के लिए इधर-उधर भटकता था। रिजर्वेशन काउंटर पर ऑनलाइन पेमेंट की सुविधा दी गई थी लेकिन इसे फार्म भरते समय ही लिखना पड़ता था। इससे दिक्कत होती थी।
विज्ञापन

इन्हीं समस्या को देखते हुए रेलवे ने रिजर्वेशन काउंटरों के साथ जनरल टिकट काउंटरों पर क्यूआर कोड आधारित पेमेंट की सुविधा शुरू की है। मंडल के अधिकारियों ने बताया कि इसके लिए मंडल के सभी स्टेशन पर यूटीएस तथा पीआरएस काउंटरों पर क्यूआर कोड डिस्प्ले डिवाइस लगाई गई है। क्यूआर कोड आधारित पेमेंट की सुविधा एकदम सरल एवं सुरक्षित है। काउंटर पर टिकट बुक करते समय यात्री सुविधा अनुसार डिस्प्ले डिवाइस पर अपने टिकट के राशि भुगतान संबंधी क्यूआर कोड को स्कैन कर यूपीआई के माध्यम से आसानी से भुगतान कर सकते हैं। यह सुविधा टिकट काउंटरों पर मौजूदा कैश लेनदेन की सुविधा के अतिरिक्त सुविधा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि टिकट काउंटरों पर क्यूआर कोड आधारित पेमेंट सुविधा हो जाने से कैश या खुदरा पैसा न होने की दिक्कत से यात्रियों को मुक्ति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed