फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   patrol Must at night: DIG

रात में गश्त जरूर करें : डीआईजी

Wed, 09 Nov 2016 01:43 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला Updated Wed, 09 Nov 2016 01:43 AM IST
विज्ञापन
patrol Must at night: DIG
बैठक करते डीआईजी वाराणसी विजय भूषण।
मुख्यालय स्थित पुलिस लाइन में डीआईजी वाराणसी रेंज विजय भूषण ने मंगलवार की शाम अपराध समीक्षा की। इसमें कानून व्यवस्था सहित तमाम बिंदुओं पर चर्चा की गई। इस दौरान उन्होंने कहा कि अपराध में रोकथाम के लिए रात में गश्त करें। साथ ही अवैध तरीके से बिक रहे मादक पदार्थों पर रोक लगाई जाए।
विज्ञापन

डीआईजी ने कहा कि अगर कोई भी लापरवाही पाई जाती है तो इसके लिए संबंधित क्षेत्राधिकारी जिम्मेदार होंगे। आगामी चुनाव से संबधिंत जो भी आदेश निर्देश हों उसका पालन किया जाए।
विज्ञापन

एसपी दीपिका तिवारी ने कहा कि यूपी100 का प्रशिक्षण प्रारंभ हो चुका है। जल्द ही इससे संबंधिंत वाहन जनपद को प्राप्त हो जाएंगे। हमें पूर्ण विश्वास है कि आप सब मिलकर कानून व शान्ति व्यवस्था को बनाये रखें। इसके पूर्व सैनिक सम्मेलन में पुलिसकर्मियों से उनकी समस्याओं को एसपी दीपिका तिवारी ने सुना और  उसके निवारण का निर्देश दिया। कहा कि कभी किसी भी समय किसी भी प्रकार की समस्या हो तो आप अपने संबधित अधिकारी को अवगत करायें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 उनके द्वारा उसका निदान किया जाएगा। इस अवसर पर एएसपी रामजी सिंह यादव, प्रमोद यादव, प्रदीप सिंह, अवधेश सिंह, राम नरायण पासी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed