{"_id":"67477122661f9b1af205cec7","slug":"patients-suffering-from-cold-cough-and-fever-have-doubled-crowding-in-hospitals-chandauli-news-c-189-1-chl1001-123690-2024-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: दोगुना बढ़े सर्दी, खांसी और बुखार के मरीज, अस्पतालों में भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: दोगुना बढ़े सर्दी, खांसी और बुखार के मरीज, अस्पतालों में भीड़
विज्ञापन
चंदौली। बदलते मौसम में लापरवाही के चलते बड़ी संख्या में लोग बीमार हो रहे हैं। यही वजह है कि पिछले दो हफ्ते से पं. कमलापति त्रिपाठी संयुक्त जिला चिकित्सालय में सर्दी, बुखार और जुकाम के मरीजों की संख्या दोगुना तक बढ़ गई है। बुधवार को ओपीडी में करीब 1300 के मरीज पहुंचे। इनमें से 800 से ज्यादा मरीज केवल सर्दी, जुकाम और बुखार के थे।
जिला चिकित्सालय के ईएमओ डॉ. संजय कुमार ने बताया कि मौसम में बदलाव के कारण ओपीडी में मरीजों की संख्या बढ़ी है। सर्दी गर्मी होने के कारण सर्दी जुकाम, बुखार, खांसी, गैस्ट्रो, पेट दर्द से लोगों को परेशान हैं। इससे ओपीडी से लेकर इमरजेंसी तक मरीजों की भीड़ है। ऐसे में मरीजों को सावधानी बरतने की जरूरत है। वहीं, 70 से 80 मरीज इमरजेंसी में आते हैं, जो बुखार, सर्दी, जुकाम, पेट दर्द से पीड़ित होते हैं। इनमें से 15 से 20 मरीज रोज भर्ती किए जाते हैं।
कहा कि ऐसे में मरीज को खान-पान के साथ-साथ ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े का भी प्रयोग करें। किसी भी प्रकार की परेशानी हो तो तत्काल चिकित्सक से सलाह लें और उपचार कराएं।