फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Passengers upset due to the closure of roadways in Naugarh

नौगढ़ में रोडवेज का संचालन बंद होने से यात्री परेशान

Sat, 29 Jan 2022 01:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Passengers upset due to the closure of roadways in Naugarh
नौगढ़। क्षेत्र में रोडवेज बस का संचालन नहीं होने से यात्री परेशान हैं। लोग डग्गामार वाहनों से यात्रा करने को मजबूर है। क्षेत्रीय लोगों ने कई रोडवेज बसों के संचालन की मांग की लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इससे लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन

नक्सल प्रभावित इलाके में नौगढ़ -चकिया मार्ग और नौगढ़- सोनभद्र मार्ग पर निजी वाहन चालक बेतरतीब ढंग से वाहन चलाते हैं। इसकी वजह से आए दिन दुर्घटनाएं होती है। अधिकारियों की अनदेखी के कारण नौगढ़ -चकरघट्टा मार्ग पर तहसील मुख्यालय से जुड़ने के लिए आज तक रोडवेज बस का संचालन नहीं हुआ। काफी पहले नौगढ़ चकरघट्टा मार्ग पर रोडवेज का संचालन किया जाता था। बाद में अचानक उसे बंद कर दिया गया। ऐसे में चकरघट्टा क्षेत्र के लोग पैदल और साइकिल से तहसील मुख्यालय आने को मजबूर हैं। इन दिनों तहसील मुख्यालय से भी रोडवेज बसों का संचालन बंद है। इसके चलते यात्रियों को डग्गामार वाहनों से यात्रा करनी पड़ रही है । क्षेत्रीय लोगों ने परिवहन विभाग, मुख्यमंत्री पोर्टल और संपूर्ण समाधान दिवस में आए अधिकारियों से शिकायत की लेकिन सुनवाई नहीं हुई। क्षेत्रीय लोगों ने तत्काल रोडवेज बस चलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed