{"_id":"6242039750aa7010e013caad","slug":"passengers-please-take-note-no-facilities-for-passengers-chandauli-news-vns6454449179","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्रीगण कृपया ध्यान दें. यात्रियों के लिए नहीं हैं सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्रीगण कृपया ध्यान दें. यात्रियों के लिए नहीं हैं सुविधाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीडीडीयू नगर। यात्रीगण कृपया ध्यान दें। पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर यात्रियों के लिए सभी सुविधाएं मुहैया नहीं हैं। अभी तक स्टेशन के चार प्लेटफार्मों पर लिफ्ट की सुविधा नहीं मिली है। वहीं प्लेटफार्म संख्या पांच और छह की लंबाई कम है। इससे अधिकतर ट्रेनों के पीछे के बोगी के यात्रियों को रेलवे लाइन पर उतरना पड़ता है। यात्रियों की सुविधा के लिए लगाए गए आरओ वाटर बूथ दो वर्ष से बंद हैं। वहीं प्लेटफार्म संख्या तीन चार पर दिव्यांग शौचालय पर ताला लटका है। ट्रेनों के शौचालयों की भी साफ सफाइ नहीं हो रही है।
रेलवे यात्री सुविधाओं को बढ़ाने का लगातार दावा कर रही है। स्टेशन को साफ सुथरा बनाने और साज सज्जा पर लाखों रुपये खर्च किए जा रहे हैं। वहीं बुनियादी सुविधाओं पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। चार वर्ष पहले स्टेशन पर एस्केलेटर और प्लेटफार्म संख्या एक और दो तथा तीन और चार पर लिफ्ट की सुविधा मुहैैया करा दी गई। वहीं प्लेटफार्म संख्या पांच और छह तथा सात और आठ पर के लिए अब तक लिफ्ट नहीं लगाया गया है। प्लेटफार्म संख्या पांच और छह पर उतरने के लिए रैंप अत्यंत संकरा होने से यात्रियों को दिक्कत होती है। प्लेटफार्म संख्या पांच और छह की लंबाई अन्य प्लेटफार्मों की अपेक्षा कम है। इसकी वजह से 24 कोच वाली ट्रेनों के तीन से चार कोच रेलवे लाइन पर रह जाते हैं और यात्रियों को रेलवे लाइन पर उतरना पड़ता है। प्लेटफार्म संख्या एक और दो, तीन और चार, पांच और छह नंबर पर 13 स्थानों पर आरओ बूथ लगाया गया था लेनिक वे खराब पड़े हैं। प्लेटफार्म संख्या पांच और छह पर गार्ड बक्शा इधर उधर फेंके रहने के कारण यात्रियों को ट्रेनों पर चढ़ते उतरते समय सावधान बरतनी पड़ती है। सोमवार को प्लेटफार्म संख्या पांच पर खड़ी मेमू ट्रेन के शौचालय की स्थिति ऐसी दिखी, जिसका उपयोग करना मुश्किल है।इस संबंध में मंडल जनसंपर्क अधिकारी धीरज कुमार ने बताया कि यात्री सुविधाओं पर ध्यान दिया जा रहा है। जहां कमियां है, उसे पूरा किया जाएगा।