{"_id":"67aa51a999d2f87e7d065b70","slug":"passengers-broke-the-glass-of-the-ac-coach-and-entered-inside-chandauli-news-c-189-1-svns1010-127091-2025-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: एसी कोच के शीशे तोड़ कर अंदर घुसे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: एसी कोच के शीशे तोड़ कर अंदर घुसे यात्री
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। प्रयागराज महाकुंभ में स्नान के लिए स्टेशन से होकर जाने व वहां से आने वालों की भीड़ कम नहीं हो रही है। सोमवार को भी यात्रियों की भीड़ उमड़ पड़ी। स्थिति यह थी कि रविवार की रात मगध एक्सप्रेस और झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस के एसी कोच का दरवाजा बंद रहने पर यात्रियों ने दोनों ट्रेनों के एसी कोच के शीशे तोड़ दिए और कोच के अंदर घुसे। इससे कुछ यात्रियों को हल्की चोटें भी आईं। आरपीएफ और जीआरपी ने स्थिति को संभाला। यात्रियों की भीड़ नियंत्रित करने में आरपीएफ, जीआरपी और लोकल प्रशासन को पसीने बहाने पड़ रहे हैं।
प्रयागराज महाकुंभ में माघ पूर्णिमा का स्नान 12 फरवरी को है। इससे पहले ही प्रयागराज जाने और वहां से स्नान के बाद लौटने वालों का रेला लगा हुआ है। स्थिति यह है कि पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर भीड़ कम होने का नाम नहीं ले रही है। प्रयागराज जाने वाले ही नहीं, वहां से लौटने वालों का भी दबाव स्टेशन पर बना हुआ है। रविवार की रात पटना से नई दिल्ली के लिए चली अप 20801 मगध एक्सप्रेस रात 8:30 बजे बक्सर रेलवे स्टेशन पर पहुंची। यहां एसी कोच में सवार होने वाले पहुंचे तो कोच का दरवाजा बंद मिला। ऐसे में यात्रियों ने प्लेटफॉर्म पर रखे डस्टबिन से एसी कोच बी-4 के शीशे तोड़ डाले और कोच में अंदर घुस गए। इस घटना में कुछ यात्रियों को हल्की चोटें भी लगी हैं। इसी तरह झारखंड स्वर्ण जयंती 12817 रांची-नई दिल्ली एक्सप्रेस सोमवार को सुबह 4 बजे पीडीडीयू मंडल के सासाराम जंक्शन पर पहुंची। यहां भी यात्रियों ने एसी कोच ए-2 के शीशे तोड़ दिए। इसके बाद कोच में घुसे। दोनों ट्रेनों के पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर पहुंचने पर कैरेज एंड वैगन विभाग के कर्मचारियों ने क्षतिग्रस्त कोच मरम्मत की। इसके बाद ट्रेन गंतव्य के लिए रवाना हो सकी। उधर, पीडीडीयू जंक्शन पर रविवार को रात में और सोमवार को एक लाख से ज्यादा यात्री पहुंचे। यात्रियों को सुरक्षित ढंग से ट्रेनों में सवार कराने में सुरक्षा बलों को पसीने बहाने पड़े। भीड़ को संभालने के लिए वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त जेतिन बी राज, स्टेशन अधीक्षक एसके सिंह, आरपीएफ निरीक्षक प्रदीप कुमार रावत, जीआरपी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह, सीएसजी एनके मिश्र और स्काउट गाइड की टीम लगी रही।