फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Passenger shot dead in moving train, miscreants flee by throwing body on railway track

Chandauli News: चलती ट्रेन में यात्री की गोली मारकर हत्या, रेलवे ट्रैक पर शव फेंककर भाग गए बदमाश

Mon, 11 May 2026 01:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Passenger shot dead in moving train, miscreants flee by throwing body on railway track
मंगरू, फाइलफोटो
पीडीडीयू नगर।
विज्ञापन

पं. दीनदयाल उपाध्याय से दिलदारनगर होते हुए ताड़ीघाट जा रही पैसेंजर ट्रेन में रविवार की सुबह बदमाशों ने एक यात्री की कनपटी पर पिस्टल सटाकर गोली मार दी। घटना कुचमन और सकलडीहा रेलवे स्टेशन के बीच हुई। हत्या के बाद बदमाशों ने मृतक का शव ट्रेन से नीचे रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया। सकलडीहा रेलवे स्टेशन के पूर्व ट्रेन की धीमी गति का फायदा उठाकर आरोपी ट्रेन से उतरकर भाग गए।
जीआरपी ने मृतक की पहचान मंगरू (34) पुत्र दूधनाथ, निवासी चौधरी मोहल्ला, जिला गाजीपुर के रूप में की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
ताड़ीघाट पैसेंजर ट्रेन पीडीडीयू जंक्शन से रविवार सुबह 7.30 बजे प्लेटफार्म नंबर तीन से रवाना हुई। कुचमन स्टेशन से आगे बढ़ते ही एक कोच में दो यात्रियों के बीच विवाद हो गया। बहसबाजी के दौरान एक पक्ष के दो युवकों में से एक ने जेब से पिस्टल निकालकर मंगरू की कनपटी पर सटाकर गोली मार दी। यात्री खून से लथपथ होकर सीट के पास गिर गया। बदमाशों ने शव को कुछ देर बाद चलती ट्रेन से नीचे फेंक दिया और पिट्ठू बैग लेकर सकलडीहा रेलवे स्टेशन के पूर्व ही ट्रेन से उतरकर फरार हो गए।
विज्ञापन

यात्रियों द्वारा सूचना मिलने पर चंदौली और सकलडीहा पुलिस, जीआरपी और दिलदारनगर आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची। रेलवे ट्रैक किनारे मृतक का शव बरामद किया गया। सकलडीहा के क्षेत्राधिकारी कृष्णमुरारी शर्मा ने बताया कि यात्रियों से पूछताछ में सामने आया है कि हत्यारोपी पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से ट्रेन में सवार हुए थे। उन्होंने मंगरू नामक यात्री की कनपटी पर पिस्टल सटाकर गोली मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जांच सकलडीहा पुलिस, पीडीडीयू नगर पुलिस, जीआरपी और तीन थानों की संयुक्त टीम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इनसेट-
इनसेट:
सीसीटीवी कैमरे से आरोपियों की तलाश जारी
एसपी जीआरपी प्रशांत वर्मा, सीओ जीआरपी वाराणसी कुंवर प्रभात सिंह, सीओ सकलडीहा कृष्णमुरारी शर्मा और सीओ पीडीडीयू नगर अरुण कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। एसपी रेलवे ने कुचमन से जमानिया स्टेशन तक सीसीटीवी फुटेज की जांच कर आरोपियों की पहचान की कोशिश की।
इनसेट:
वारदात सकलडीहा और चंदौली कोतवाली क्षेत्र के बीच
मृतक का शव रेलवे ट्रैक के उस हिस्से में फेंका गया जहाँ एक ओर इब्राहिमपुर गांव (सदर कोतवाली क्षेत्र) और दूसरी ओर दरियापुर गांव (सकलडीहा थाना क्षेत्र) पड़ता है।

कोट
चलती ट्रेन में यात्री की गोली मारकर हत्या की गई। मामले की जांच पुरानी दुश्मनी, आपसी विवाद और अन्य पहलुओं को ध्यान में रखकर की जा रही है। आस-पास के इलाके की सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है। मृतक की पहचान के लिए आसपास के थानों से संपर्क किया गया है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
— प्रशांत वर्मा, एसपी रेलवे, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article