फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Parrot returned

वर्षों बाद लौटा तोता बना कौतूहल

Fri, 19 Feb 2016 01:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली Updated Fri, 19 Feb 2016 01:43 AM IST
विज्ञापन
Parrot returned
चंदासी कोयला मंडी के कोल व्यापारी कृपाशंकर यादव के पाले गए एक तोते के
विज्ञापन
तेरह वर्ष बाद घर वापसी लोगों के बीच कौतूहल बना हुआ है। तोता प्रतिदिन सुबह व्यवसायी के घर पहुंच जाता है और शाम को अन्य तोतों के साथ उड़ जाता है।

कोयला व्यापारी कृपाशंकर यादव फत्तेपुर चंदौली में रहते हैं। कृपाशंकर के मुताबिक वर्ष 2001 में उन्होंने एक तोते का बच्चा खरीदा था। वह पूरे परिवार के संग पूरी तरह घुल मिल गया था। तब उसे पिंजरा खोल कर खुले आसमान में भी छोड़ दिया जाता तो वह दिन भर घूम फिर कर शाम को वापस लौट आता था।

 वर्ष 2003 में फरवरी में ही तेज आंधी आयी और उस दिन तोता वापस नहीं लौटा। बाद में हम लोगों ने पुराने मकान को छोड़ दिया और सड़क के किनारे मकान बनाकर रहने लगे।

तीन माह पूर्व अचानक एक        तोता आकर उनके कंधे पर बैठ गया। दिन भर घर में रहने के बाद शाम को उड़ गया। दूसरे दिन फिर सुबह वह आया और शाम को जाने लगा तो उन्होंने उसे पिंजरे में बंद कर दिया, लेकिन पूरी रात वह शोर मचाता रहा। इसके बाद सुबह छोड़ दिया गया। इसके बाद से तोता दिन भर पूरे परिवार के साथ रहता है। शाम को उड़ जाता है।

कृपाशंकर की पत्नी पार्वती, बेटी अंजू, भाई सुमित, अमित, सुमित की पत्नी सरिता, बेटी नेहा सभी तोते से बेहद प्यार करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed