{"_id":"680e6f07211281885005dd61","slug":"panic-due-to-fire-in-retired-inspector-house-goods-burnt-to-ashes-2025-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: रिटायर्ड दरोगा के घर में लगी आग से दहशत, सामान जलकर खाक, शार्ट सर्किट बताया जा रहा कारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: रिटायर्ड दरोगा के घर में लगी आग से दहशत, सामान जलकर खाक, शार्ट सर्किट बताया जा रहा कारण
Sun, 27 Apr 2025 11:46 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Sun, 27 Apr 2025 11:46 PM IST
सार
रिटायर्ड दरोगा के घर में आग लगने से सारा सामान जलकर खाक हो गया। घटना का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
गोधना में रविवार की रात शाॅर्ट सर्किट से सेवानिवृत दरोगा के घर में आग लग गई। आग से एक लाख रुपये नकद सहित लाखों रुपये मूल्य के गहने व गृहस्थी के सामान जल गए। फायर ब्रिगेड की सहायता से आग बुझाई गई।
विज्ञापन
मूल रूप से बिहार के रहने वाले सेवानिवृत दरोगा शत्रुघन राय ने कुछ वर्ष पहले गोधना गांव में कांशीराम आवास के पीछे पक्का मकान बनवाया है। यहां शत्रुघन अपनी पत्नी ललिता, बेटा मुकेश व बहू के साथ रहते हैं। बेटा मुकेश पड़ाव में निजी बैंक में अधिकारी के पद पर तैनात है। मकान से सटे ही हाईटेंशन तार गुजरा है।
विज्ञापन
रविवार की शाम मुकेश अपनी पत्नी के साथ अलीनगर में रिश्तेदारी में गए थे। घर में शत्रुघन और उनकी पत्नी ललिता ही थे। रात लगभग आठ बजे हाईटेंशन तार में शाॅर्ट सर्किट से चिंगारी निकली और इससे घर में आग लग गई। शत्रुघन कुछ समझ पाते, इससे पहले आग ने विकराल रूप ले लिया।
विज्ञापन
पति-पत्नी शोर मचाते हुए घर से बाहर भाग गए। पड़ोस के लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हुए। सूचना पर डेढ़ घंटे बाद पहुंची फायर ब्रिगेड ने प्रयास कर आग बुझाई। मुकेश ने बताया कि आग से एक लाख रुपये नकद, पांच लाख रुपये के गहने, एसी, कूलर, पंखा, बेड, आलमारी, कपड़े, किचन व गृहस्थी के सामान जल गए।
बताया कि वे डेढ़ साल से विद्युत निगम से हाईटेंशन तार हटवाने की मांग कर रहे हैं। हर बार आश्वासन मिलता है। एक साल पहले भी शाॅर्ट सर्किट से आग लगी थी। उस दौरान एसी सहित अन्य सामान जल गए थे।