फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Panic after leopard sighting in Imiliya village

Chandauli News: इमिलिया गांव में तेंदुआ दिखने के बाद दहशत

Mon, 18 Aug 2025 01:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Aug 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
Panic after leopard sighting in Imiliya village
इलिया(चंदौली)। इमिलिया गांव में तेंदुआ को देखे जाने के बाद दहशत है। दूसरे दिन रविवार को भी लोग घरों में छिपे रहे। वन विभाग की टीम गांव में पहले दिन पहुंची थी लेकिन रविवार को कोई नहीं पहुंचा है। विभाग की टीम तेंदुआ को खोज नहीं पाई। किसानों का कहना है कि पास में ही छह बीघा की परती जमीन है। इस पर कुश सहित अन्य घास उगे हैं। इसमें ही जाकर तेंदुआ छिप गया है। वहीं भय के कारण किसान खेत की ओर जा नहीं पा रहे हैं।
विज्ञापन

गांव के निवासी किसान सुरेंद्र प्रताप सिंह अपने मजदूरों के साथ खेत में खाद का छिड़काव करवा रहे थे। इस दौरान उनके पास से तेंदुआ भागा, जिसको देख लोगों ने लाठी डंडा लेकर दौड़ा लिया और वह 6 बीघा की जमीन में उगे लंबे-लंबे राढ़ी में छुप गया। सुरेंद्र प्रताप सिंह वन विभाग को सूचना दी, तो वन विभाग की टीम आई और पूरे दिन तमाश करती रही, लेकिन तेंदुआ नहीं मिला। गांव वाले अपने-अपने घरों में दुबके हुए हैं। किसान नेता जयनाथ सिंह ने बताया कि वन विभाग को सूचना दी गई, बावजूद वन विभाग की टीम उसे पकड़ नहीं सकी। उन्होंने बताया कि गांव के ही रोशन सिंह ने पिछले वर्ष सर्दी के मौसम में तेंदुए को देखा था। थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि वन विभाग को सूचित कर दिया गया है, मौके पर जाकर देखा गया, तो कहीं भी तेंदुआ दिखाई नहीं पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed