{"_id":"67b4dde12dfebe1bfe0ed785","slug":"panchayat-by-election-polling-parties-reached-polling-centers-chandauli-news-c-189-1-svns1010-127436-2025-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत उपचुनाव : पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों पर पहुंचीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत उपचुनाव : पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों पर पहुंचीं
विज्ञापन
चंदौली। विकास खंड नौगढ़ में प्रधान पद के एक और चकिया में क्षेत्र पंचायत सदस्य के खाली पड़े पदों के लिए हो रहे उपचुनाव में बुधवार को मतदान होना है। इसके लिए मंगलवार को संबंधित ब्लाॅक मुख्यालयों से कुल 6 पोलिंग पार्टियों रवाना होकर मतदान केंद्रों पर पहुंच गईं।
जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों में दो प्रधान, चार बीडीसी और 13 सदस्यों सहित कुल 19 पद खाली हैं। इन पदों पर उपचुनाव के लिए राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार बीते आठ फरवरी को नामांकन दाखिल किए गए थे। इस दौरान प्रधान पद के दो पदों के लिए कुल पांच लोगों ने दावेदारी की थी। इसमें नौगढ़ ब्लाॅक में खाली पड़े प्रधान पद के लिए चार उम्मीदवारों ने नामांकन किया था। वहीं चहिनयां में सिर्फ एक प्रत्याशी ने नामांकन किया था। इससे यहां निर्विरोध निर्वाचन तय माना जा रहा है। वहीं चार बीडीसी सदस्य पद के लिए छह प्रत्याशियों ने दावेदारी की थी, जबकि रिक्त 13 सदस्य पद के लिए केवल चार उम्मीदवारों ने नामांकन किया था। इसके बाद 10 फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच और 11 फरवरी को नामवापसी के बाद नौगढ़ ब्लाॅक के विशेषरपुर में होने वाले ग्राम प्रधान पद के लिए तीन प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। उपचुनाव में कलावती, किरन और रोमा भाग्य आजमा रही हैं, वहीं चकिया ब्लाॅक के नरहरपुर ग्राम पंचायत में रिक्त क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए दो प्रत्याशी प्रियंका यादव और संजय मैदान में हैं। फिलहाल 19 फरवरी को दो ब्लाॅकों में मतदान की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इन ब्लाॅकों में चुनाव कराने के लिए पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों पर पहुंच गई हैं। मतदान की प्रक्रिया सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक चलेगी। 21 फरवरी को मतगणना की जाएगी।