{"_id":"6834c1d70275ff2c1d05ca39","slug":"panchayat-assistant-dismissed-sanitation-workers-salary-stopped-for-one-month-chandauli-news-c-20-1-vns1073-1000361-2025-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: पंचायत सहायक बर्खास्त, सफाई कर्मी का एक माह का वेतन रुका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: पंचायत सहायक बर्खास्त, सफाई कर्मी का एक माह का वेतन रुका
विज्ञापन
सकलडीहा। एडीओ पंचायत और ग्राम पंचायत अधिकारी संजय यादव ने सोमवार को आधा दर्जन गांवों का निरीक्षण किया। इस दौरान दिघवट में पंचायत सहायक ट्विंकल जायसवाल अनुपस्थित मिलीं। इस पर उन्होंने पंचायत सहायक को नोटिस जारी कर सचिव को पंचायत सहायक को पद से बर्खास्त कर कार्यालय को सूचित करने को कहा। निरीक्षण के दौरान एक सफाई कर्मी का एक माह का वेतन रोकने का निर्देश दिया गया।
अधिकारियों ने बहरवानी, पौरा, दिवाकरपुर, कटसिल, दिघवट, फेसुड़ा और बरंगा गांव का अधिकारियों ने निरीक्षण किया। इस दौरान संबंधित गांवों के प्रधान, पंचायत सहायक एवं सफाई कर्मी मौजूद रहे। दिवाकरपुर में सफाई कर्मी ममता की जगह उनके पति कार्य करते मिले। इस पर उनका वेतन रोक कर नेाटिस जारी किया। कटसिल की सफाई कर्मी विभा की ओर से घर-घर कूड़ा कलेक्शन नहीं किया जा रहा था। इस पर मई माह का वेतन रोक दिया गया। दिघवट में गांव में पंचायत सहायक ट्विंकल जायसवाल के अनुपस्थित रहने पर उन्हें नोटिस जारी कर सचिव को बर्खास्तगी की कार्रवाई का निर्देश दिया गया।