फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Painful end of love In Chandauli loving couple jumped front of train

प्यार का दर्दनाक अंत: UP के इस जिले में ट्रेन के आगे कूदा प्रेमी जोड़ा, माैत से पहले किया ये काम; जानें मामला

Mon, 03 Feb 2025 06:50 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंदाैली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदाैली। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 03 Feb 2025 06:50 PM IST
सार

सैयदराजा स्टेशन पर युवक-युवती की माैत की सूचना मिलते ही माैके पर पुलिस पहुंच गई। शव के टुकड़ों को उठाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। खबर लिखे जाने तक सिर्फ लड़की की शिनाख्त हो पाई थी।

विज्ञापन
Painful end of love In Chandauli loving couple jumped front of train
युवक-युवती की माैत के बाद लाश लेने जाते लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डीडीयू रेल मंडल के सैयदराजा स्टेशन पर प्रेमी युगल ने 12380 डाउन सियालदह जलियांवाला बाग एक्सप्रेस के सामने कूदकर अपनी जान दे दी। मौके पर पहुंची जीआरपी व आरपीएफ ने दोनों युवक व युवती की शव को कब्जे में लेकर पीएम हाउस रवाना किया है।

विज्ञापन




मृतक युवती के पास से एक आधार कार्ड मिला है, जिस पर बिट्टू कुमारी उम्र (19) निवासी छतेम थाना सैयदराजा लिखा पाया गया है। वहीं, अभी युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। 
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक और युवती प्लेटफार्म संख्या चार पर नीम के पेड़ के नीचे एक-दूसरे का पकड़कर बैठे हुए थे। पीडीडीयू जंक्शन से बिहार की तरफ जा रही जलियांवाला एक्सप्रेस के सामने अचानक से छलांग दी। जब तक लोग पहुंच पाते दोनों का शव छत-विछत हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टेशन मास्टर वीरेंद्र कुमार ने बताया कि हूटर द्वारा वाॅकी-टाकी के माध्यम से घटना की जानकारी हुई। मौके पर आरपीएफ व जीआरपी को सूचना दी गई। शव पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया है। खबर लिखे जाने तक युवक और युवती के घर से कोई भी परिजन नही पहुंचे थे। वहीं, युवक की शिनाख्त के लिए पुलिस प्रयासरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed