फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Pain spilled out in conversation with the separated ones I got left behind from the family in the fair

महाकुंभ 2025 : बिछड़ो से बातचीत में छलका दर्द, मेले में परिवार से पिछड़ गई, दो दिन से बिना खाए पिए भटक रही हूं

Tue, 11 Feb 2025 10:14 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Tue, 11 Feb 2025 10:14 PM IST
सार

महाकुंभ की ओर जाने वालों से बाचतीत में उनका दर्द सामने आया है। कोई अपने से बिछड़ गया है तो कोई अपनों का साथ खोज रहा है। किसी की आंख नम है तो कोई भरी जुबान से कहानी बयां कर रहा है।
 

विज्ञापन
Pain spilled out in conversation with the separated ones I got left behind from the family in the fair
यात्रा का दर्द बयां करने वाली महिलाएं - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

कुंभ स्नान के बाद प्रयाग से वापस लौटने वालों की अजब गजब कहानी सामने आ रही है। महाकुंभ में भीड़ के कारण कोई साथी से पिछड़ गया है तो किसी की ट्रेन छूट गई। पीडीडीयू जंक्शन पर भटक रही लीलावती 20 महिलाओं के साथ प्रयागराज कुंभ स्नान के लिए गई थी लेकिन अपनों का साथ छूट गया और प्रयागराज से पीडीडीयू जंक्शन की ट्रेन में बैठा दिया गया। बिहार के सिवान जाने के लिए दो दिन से भटक रही हैं।

विज्ञापन


इसी तरह पूर्णिया से कुंभ स्नान के लिए निकला परिवार स्नान के बाद अयोध्या गया और वहां से वाराणसी आया लेकिन भीड़ के कारण न तो रामलला के दर्शन हुए और नही काशी विश्वनाथ के। केरला से कुंभ स्नान के लिए निकला दल ट्रेन की भीड़ के कारण प्रयागराज के बजाए वापस जाने की तैयारी में जुट गया है। प्रयागराज महाकुंभ में स्नान करने वालों का रेला कम नहीं हो रहा है।
विज्ञापन


अत्यधिक भीड़ के कारण प्रयागराज पहुंचना जितना कठिन है , वापसी उससे भी कठिन दिख रही है। प्रयागराज में दस से 20 किमी पैदल चलकर स्नान करने के बाद जब वे वापस स्टेशन पर पहुंच रहे हैं तो ट्रेन में धक्के खाते हुए आ रहे हैं। इस चक्कर में लोग अपनों से पिछड़ जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


देश के कोने कोने से आए लोग सिर्फ महाकुंभ स्नान करने नहीं बल्कि स्नान के बाद काशी विश्वनाथ, अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिए पहुंचना चाह रहे हैं लेकिन अक्सर अत्यधिक भीड़ के कारण निराशा हाथ आ रही है।

 जाना था सिवान पहुंच गई पीडीडीयू जंक्शन
बिहार के सिवान जिले के महुअर निवासी लीलावती बीस महिलाओं के साथ प्रयागराज कुंभ स्नान के लिए गई थी। रविवार को स्नान करने के बाद सभी महिलाएं प्रयागराज पहुंची लेकिन यहां भीड़ में लीलावती के साथ ही महिलाएं छूट गई। इसके बाद वहां से किसी ने उन्हें पीडीडीयू जंक्शन आने वाली ट्रेन में बैठा दिया। यहां भूखे प्यासे लीलावती रो रो कर सहायता मांगती दिखी। बताया कि साहब दो दिन से कुछ खाया नहीं। सिवान जाने के लिए पैसे तक नहीं है। इसके बाद आरपीएफ ने महिला को खाना खिलाया और वाराणसी के लिए ऑटो में बैठाया।
 

 जाना था कुंभ, वाराणसी की भीड़ देखकर वापसी की ट्रेन पकड़ने लगी

केरला से काशी, अयोध्या और गया के बाद कुंभ स्नान करने के लिए तीर्थयात्रियों का दल निकला था। दल में शामिल राधा सुमन ने बताया कि हम लोग पहले अयोध्या गए, यहां भीड़ देख कर डर गई, पांच घंटे तक लाइन में लगी, इसके बाद वाराणसी में पहुंची। यहां भी लंबी कतार के बाद अब कुंभ जाने की हिम्मत नहीं बची। ट्रेन की स्थिति ऐसी रही कि रिजर्वेशन के बाद भी सीट पर नहीं बैठ सकी। अब बिना कुंभ स्नान के वापस लौट रही हूं।
 

 एसी कोच में रिवर्जेशन कराया लेकिन सीट तक नहीं पहुंची

अपनी बहू के साथ प्रयागराज स्नान करने गई बिहार के बाढ़ निवासी शैल देवी ने बताया कि प्रयागराज में घंटों चलना पड़ा। प्रयागराज जाने के लिए ट्रेन के एसी कोच में रिजर्वेशन कराया था लेकिन अपनी सीट पर बैठ नहीं सकी। स्थिति यह नहीं कि पूरा सफल भीड़ में खड़े खड़े सफर की। वापसी में भी यही हाल रहा। स्थिति यह रही कि प्रयागराज से वापस आने पर चलने की हिम्मत नहीं बची है। खाने पीने के लिए भी भटकना पड़ रहा है।

 प्रयागराज से गई अयोध्या, अयोध्या से आई वाराणसी नहीं, कहीं नहीं हुए दर्शन

पति पप्पू झा और पड़ोस की मानती देवी, बिन्नी देवी आदि के साथ प्रयागराज कुंभ स्नान कर वापस लाैटी रूबी देवी ने बताया कि वे बिहार के पूर्णिया से कुंभ स्नान के लिए आए थे। प्रयागराज में 18 से बीस किमी पैदल चलना पड़ा। यहां से किसी तरह हिम्मत जुटा कर अयोध्या दर्शन करने गए लेकिन यहां इतनी भीड़ थी कि रामलला के दर्शन नहीं हो पाए।वहां से काशी दर्शन के लिए आया। यहां गंगा स्नान तो कर लिया लेकिन बाबा विश्वनाथ के दर्शन नहीं कर सके। अब निराश होकर घर वापस लौट रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed