फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Padav intersection jam for five hours, trains missed, school children also troubled

Chandauli News: पड़ाव चौराहा पांच घंटे तक जाम, ट्रेनें छूटीं, स्कूली बच्चे भी परेशान

Sun, 10 Nov 2024 01:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2024 01:53 AM IST
विज्ञापन
Padav intersection jam for five hours, trains missed, school children also troubled
पड़ाव। डाला छठ के मौके पर दो दिनों तक नो इंट्री रही। इसके बाद शनिवार को वाहनों का दबाव बढ़ा तो यातायात व्यवस्था बेपटरी हो गई। इसके चलते पड़ाव चौराहा पांच घंटे जाम रहा। सुबह दस बजे से अपराह्न तीन बजे तक लोग जाम से जूझते रहे। वाराणसी, नरायनपुर, बहादुरपुर और पीडीडीयू नगर की तरफ वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। इससे कई लोगों की ट्रेनें छूट गईं तो स्कूली बच्चे भी फंसे रहे।
विज्ञापन

डाला छठ पर दो दिन के लिए भारी वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध लगाया गया था। शनिवार को नो एंट्री खुली तो सड़कों पर वाहनों की भीड़ उमड़ पड़ी और पड़ाव चौराहा जाम की चपेट में आ गया। यातायात विभाग ने इसके लिए कोई तैयारी नहीं की थी। एक तरफ रेलवे की संकरी पुलिया के कारण वाहन धीरे धीरे निकल रहे थे। इससे जाम की स्थिति रही। वहीं बहादुरपुर की तरफ से आने वाले वाहनों से जाम लगा। वाराणसी में जाम होने के कारण पीडीडीयू नगर की तरफ से जाने वाले वाहन वाहन चौराहे पर ही रुक गए। वहीं, वाराणसी से पीडीडीयू नगर की तरफ वाहन नहीं आ पा रहे थे। शनिवार को स्कूल भी खुले रहे। इससे जाम में भारी वाहन, बाइक, कार समेत बाइक सवार भी फंसे रहे। अपराहन तीन बजे जाम छूटा तो लोगों को राहत मिली।
विज्ञापन

चंदौली जिले के सबसे बड़े चौराहे पड़ाव पर अक्सर जाम लगता है। दो दिन की नो एंट्री के असर से बेखबर यातायात विभाग ने जाम से निपटने की कोई तैयारी नहीं की थी। पूरा चौराहा जाम होने के बाद विभाग के कर्मचारी सक्रिय हुए। मौके पर 15 यातायात कर्मी पहुंचे लेकिन जाम के आगे बेबस नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
पुलिस की शह पर लबे सड़क चल रहे वाहन स्टैंड
पड़ाव चौराहे पर चारों तरफ अवैध ऑटो स्टैंड का संचालन होता है। पुलिस की शह पर लबे सड़क बसें खड़ी होकर सवारियां बैठाती हैं। बसें खड़ी होने से रास्ता संकरा हो जाता है। यातायात प्रभारी सुरेंद्र यादव ने कार्रवाई की बात तो की लेकिन अवैध वाहन स्टैंड के संचालन पर कुछ नहीं बोले। यहां पिकेट पर हमेशा पुलिस तैनात रहती है। इसके बावजूद अवैध वाहन स्टैंड संचालित होते हैं, जिसका खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है।

-----------------
कोट--
वाराणसी में भदऊं चुंगी, राजघाट पर लगे जाम का असर पड़ाव चौराहे तक रहा। यहां जाम की समस्या उत्पन्न होने पर यातायात कर्मी लगाए गए थे। - सुरेंद्र यादव, यातायात प्रभारी निरीक्षक, चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed