फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Oxygen plant of 200 LPM capacity will be set up in the district hospital

जिला अस्पताल में लगेगा 200 एलपीएम क्षमता का ऑक्सीजन प्लांट

Mon, 07 Jun 2021 10:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jun 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
Oxygen plant of 200 LPM capacity will be set up in the district hospital
चंदौली सांसद और कैबिनेट मंत्री डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय की पहल पर अंतराष्ट्रीय कंपनी कैपजेमिनी सीएसआर फंड से पं. कमलापति त्रिपाठी जिला अस्पताल में 200 एलपीएम (लीटर प्रति मिनट) की क्षमता का ऑक्सीजन प्लांट लगाएगी। भारतीय मूल की अंतराष्ट्रीय कंपनी कैपजेमिनी विभिन्न राज्य सरकारों और नगर निगमों के साथ मिलकर कोविड के खिलाफ लड़ाई में सहयोग कर रही है। चंदौली सांसद और कैबिनेट मंत्री डॉ. पांडेय की पहल पर कंपनी ने जिला अस्पताल में दो सौ एलपीएम क्षमता वाले ऑक्सीजन प्लांट लगाने की घोषणा की है। इस पहल से 100 बेड से अधिक पर निरंतर ऑक्सीजन की सप्लाई होगी। यह ऑक्सीजन प्लांट फ्रांस निर्मित और उच्च स्तरीय गुणवत्ता पर आधारित होगा। इस प्लांट पर लगभग 1.75 करोड़ रुपये खर्च होंगे। तीन वर्ष तक कंपनी इस ऑक्सीजन प्लांट के रख-रखाव का भी खर्चा वहन करेगी। सांसद डॉ. पांडेय ने आवश्यक कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी को निर्देशित किया है। भविष्य में कंपनी से वार्ता के लिए भाजपा जिला अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह को अधिकृत किया है।
विज्ञापन

दूसरी ओर चंदौली सांसद और केंद्रीय मंत्री डॉ. महेन्द्रनाथ पांडेय ने सोमवार को मुख्य अभियंता लोक निर्माण विभाग वाराणसी से वार्ता की। उन्होंने चंदौली में क्षतिग्रस्त मार्गों की मरम्मत और उनको गड्ढा मुक्त करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। डॉ महेंद्रनाथ पांडेय ने चंदौली - सैदपुर वाया सकलडीहा, चहनियां मार्ग, चहनियां- पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर वाया भूपौली मार्ग, परशुरामपुर - पंचवटी, रामनगर वाया छित्तमपुर, परोरवा मार्ग, सकलडीहा - अमड़ा वाया कमालपुर मार्ग, सकलडीहा रेलवे स्टेशन - अमड़ा वाया तुलसी आश्रम मुख्य मार्ग पर पचखरी गांव के पास रायल ताल ड्रेन पर बने पुल के निर्माण के लिए आवश्यक कार्रवाई को कहा। उन्होंने मुख्य अभियंता को बताया कि मार्गों के क्षतिग्रस्त होने से दुर्घटना होती रहती हैं। उन्होंने सड़कों की मरम्मत के निर्देशित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed