फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Overload trucks causing heavy jam for one hour

ओवरलोड ट्रकों के कारण एक घंटे लगा रहा भीषण जाम

Tue, 21 Jul 2020 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Overload trucks causing heavy jam for one hour
पड़ाव-रामनगर मार्ग पर लगी ट्रकों की कतार। - फोटो : CHANDAULI
कंदवा। सैयदराजा-जमानिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर बालू लदे ट्रकों का आवागमन धड़ल्ले से जारी है। मार्ग पर बेखौफ फर्राटा भरते ट्रकों से आए दिन दुर्घटनाएं भी हो रही हैं लेकिन जिम्मदारों के सेहत पर कोई असर नहीं पड़ रहा है। सोमवार को भी एक घंटे तक राजमार्ग पर बालू लदे ओवरलोड ट्रकों का रेला लगा रहा। इससे लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। यह हाल तब है जब केंद्रीय मंत्री व क्षेत्रीय सांसद डा. महेंद्रनाथ पांडेय के ओवरलोड वाहनों पर रोक लगाने का निर्देश भी दे चुके हैँ।
विज्ञापन

बीते दिनों केंद्रीय मंत्री ने जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल को ओवरलोड वाहनों के आवागमन पर रोक लगाने का निर्देश दिया था लेकिन उसका कोई असर नहीं दिख रहा है। सोमवार को तो ओवरलोड वाहन चालकों द्वारा तीन-तीन लाइनें लगा देने से मार्ग पर एक घंटे तक जमानिया से तलासपुर मोड़ तक करीब चार किमी तक ट्रकों का जाम लगा रहा। रविवार को बालू लदे ट्रक के धक्के से घायल अमड़ा निवासी गोपाल जायसवाल अभी भी ट्रामा सेंटर में जिंदगी और मौत से लड़ रहा है। सैयदराजा जमानिया मार्ग पर तलासपुर के पास सिंह ढाबा और अमड़ा में जायसवाल ब्रदर्स के आगे लगे सीसी कैमरों को खंगाला जाए तो बालू के खेल में जुटे लोगों की कलई खुल जाएगी। क्षेत्र के संजय सिंह, बबलू दुबे, पिंटू सिंह, प्रवीन सिंह आदि का कहना है यदि समय रहते खनन व एआरटीओ विभाग द्वारा ओवरलोड बालू लदी ट्रकों पर लगाम नहीं लगाई गई तो बरसात से पहले ही मार्ग क्षतिग्रस्त हो जाएगा। उन्होंने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए ओवरलोड ट्रकों के आवागमन पर रोक लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed