फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Overload Sand Loaded 17 Tractor Trolley Siege

जांच अभियान में ओवरलोड बालू लदे 17 ट्रैक्टर सीज

Thu, 31 Mar 2022 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 31 Mar 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Overload Sand Loaded 17 Tractor Trolley Siege
सकलडीहा। ओवरलोड बालू लदे वाहनों के खिलाफ एसडीएम अजय मिश्रा के नेतृत्व में चल रहा जांच अभियान बुधवार को पांचवे दिन भी जारी रहा। तहसील प्रशासन की टीम ने पुलिसकर्मियों के साथ सुबह साढ़े चार से लेकर सात बजे तक सघन तिराहा और भोजापुर रेलवे क्रॉसिंग पर घेराबंदी कर बालू लदे 17 ओवरलोड बोगा ट्रैक्टरों को पकड़कर सीज कर दिया। प्रशासन की इस कार्रवाई से बालू खनन के कारोबारियों में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी की हिदायत के बाद भी पुलिस की मिलीभगत से बालू का अवैध कारोबार जारी है। ओवरलोड बालू लदे ट्रक व ट्रैक्टर प्रतिदिन सैयदराजा से होकर चंदौली के नवनिर्मित ओवर ब्रिज के माध्यम सकलडीहा होते हुए गाजीपुर जनपद के लिए जाते हैं। इससे प्रशासन को राजस्व की भारी क्षति हो रही है। इन वाहनों के संचालन से आए दिन दुर्घटना भी होती रहती है। इन वाहनों के खिलाफ चल रहे अभियान के पांचवे दिन एसडीएम व नायब तहसीलदार नीरज चतुर्वेदी पुलिस फोर्स के साथ सुबह साढ़े चार बजे से सात बजे तक 17ओवरलोड बालू लदे ट्रैक्टरों को पकड़कर सीज कर दिया। एसडीएम ने बताया कि अवैध बालू खनन व ओवरलोड वाहनों के खिलाफ लगातार अभियान चलता रहेगा। साथ ही जिलाधिकारी से वार्ता करके चंदौली स्थित ओवर ब्रिज पर बैरिकेटिंग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed