फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Overhead and tube well will be built, drinking water system will improve

Chandauli News: बनेगा ओवरहेड और ट्यूबवेल, सुधरेगी पेयजल की व्यवस्था

Sat, 15 Nov 2025 01:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Nov 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Overhead and tube well will be built, drinking water system will improve
ओवरहेड टैंक। संवाद
पीडीडीयू नगर। नगर पालिका क्षेत्र के ओड़वार स्थित कांशीराम आवास, चतुर्भुजपुर , कालीमहाल और लखमीपुर अंतर्गत पानी की समस्या शीघ्र ही समाप्त हो जायेगी। नगर पालिका की ओर से दिये प्रस्ताव पर अब जल निगम शहरी की ओर से चतुर्भुजपुर वार्ड में एक ओवरडेड टैंक, ट्यूबवेल निर्माण बनाया जाएगा।
विज्ञापन

इसके अलावा कांशीराम आवास परिसर में भी एक ट्यूबवेल का निर्माण किया जाएगा। इसके बाद लोगों को कनेक्शन भी दिये जाएंगे। इससे क्षेत्र के लगभग पांच हजार लोग लाभांवित होंगे। यह कार्य 7.9 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा।
विज्ञापन


नगर के ओड़वार कांशीराम आवास के लगभग एक हजार से अधिक लोग काफी समय से पेयजल की समस्या से जूझ रहे है। सबसे अधिक परेशानी गर्मी में होती थी। वहीं चतुर्भुजपुर, कालीमहाल और लखमीपुर वार्ड भी कई स्थानों पर पेयजल की समस्या थी। इस समस्या को दूर करने के लिए नगर पालिका की ओर से लगभग डेढ़ वर्ष पहले जलनिगम शहरी को प्रस्ताव देकर ओवरहेड टैंक और ट्यूूबवेल बनाये जाने की मांग की थी। नगर पालिका की ओर से चतुर्भुजपुर वार्ड में ओवरहेड टैंक के लिए स्थान दिया गया। टेंडर की प्रकिया पूर्ण हो गई है। शीघ्र ही कार्य आरंभ हो जाएगा। इस संबंध में नगर पालिका चेयरमैन सोनू किन्नर ने बताया कि डेढ़ साल पहले दिये गये प्रस्ताव पर कार्य शुरू हो गया है। कांशीराम आवास में नया ट्यूबवेल बनने से गर्मी में लोगों को परेशानी नहीं होगी। वहीं ओवरहेड टैंक बनने से लोगों को काफी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed