फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Outsiders prevented entry into the market

सतर्कता: लाकडाउन हुआ चंदौली मुख्य मार्केट

Sat, 16 May 2020 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Outsiders prevented entry into the market
चंदौली। जिला मुख्यालय से सटे बिसौरी व बरंगा गांव में कोरोना संक्रमित मिलने के बाद चंदौली के व्यापारी शनिवार को सतर्क नजर आए। व्यापारियों ने बाहरी लोगों के प्रवेश को रोकने के लिए मुख्य मार्ग को बांस-बल्ली व स्टूल-मेज आदि रखकर बंद कर रास्ता बंद कर दिया। साथ ही अपनी-अपनी दुकानें बंद रखी। उधर, नेशनल हाइवे पर प्रवासी श्रमिकों का जत्था हजारों की तादाद में बिहार की ओर जाता नजर आया। वहीं गांवों में प्रवासियों के आने से ग्रामीणों में हड़कंप की स्थिति रही।
विज्ञापन

जनपद में शुक्रवार की शाम कोरोना जांच रिपोर्ट आने के कारण लोगों में हड़कंप की स्थिति रही। जिला मुख्यालय से सटे बिसौरी व बरंगा गांव में एक-एक व्यक्ति के कोरोना पाजिटिव होने की पुष्टि देर शाम हुई तो लोग दहशत में आ गए, वहीं प्रशासन व पुलिस तंत्र भी स्थिति संभालने को लेकर सतर्क रहा। शनिवार की सुबह चंदौली के लोगों ने नगर क्षेत्र में प्रवेश करने वाले सभी प्रमुख रास्तों को बांस-बल्ली व रस्सी के सहारे जाम कर दिया, ताकि बाहरियों का प्रवेश किसी भी हाल में न होने पाए। चांदनी मार्केट मोड़ के अलावा मठ वाली गली व शंकर मोड़ के बाद पुरानी बाजार तक जाने वाले रास्ते को लाक कर दिया गया। व्यापारियों ने अपनी-अपनी दुकानें बंद रखी, ताकि संक्रमण की जद में आने से बच सकें। वहीं हाइवे व सर्विस रोड पर हजारों की संख्या में पैदल प्रवासियों को आता देख स्थानीय लोगों की चिंताएं और बढ़ गयी। लोग को इस बात का डर सताने लगा कहीं प्रवासियों के कारण जनपद में कोरोना जैसी महामारी न फैल जाए। इन्हीं चिंताओं में व्यापारियों व आम नागरिकों का पूरा दिन गुजरा। उधर, पुलिस-प्रशासन भी ऐहतियात बरत रहा है। पूरे दिन पुलिस की गाड़ी गश्त पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed