{"_id":"6a7e2373665cb46d4a0189e3","slug":"outrage-over-round-the-clock-power-cuts-commotion-at-the-substation-chandauli-news-c-189-1-svns1013-152984-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: दिन-रात बिजली की कटौती से फूटा गुस्सा, उपकेंद्र पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: दिन-रात बिजली की कटौती से फूटा गुस्सा, उपकेंद्र पर हंगामा
विज्ञापन
चहनिया बिजली उपकेंद्र पर हंगामा करते उपभोक्ता। संवाद
चहनिया। भीषण गर्मी और उमस के बीच अंधाधुंध बिजली कटौती से नाराज कस्बे के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। बुधवार की रात चहनिया विद्युत उपकेंद्र पर पहुंचे ग्रामीणों और व्यापारियों ने हंगामा किया। लोगों ने अधिकारियों को बुलाने की मांग की। उपकेंद्र पर तैनात एसएसओ ने लोगों को समझाकर शांत कराया। हालांकि बृहस्पतिवार को सुबह फिर से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। अधिकारियों ने कर्मचारियों को मौके पर भेजकर समस्या का समाधान कराया।
कस्बे के लोगों का कहना है कि धानापुर से आने वाली मेन लाइन से रात में अघोषित कटौती की जा रही है। रोज रात में 9:30 से 11:30 बजे तक बिजली काट दी जाती है। इसके बाद भी पूरी रात कटौती होती रहती है। बुधवार की रात बिजली गुल होने के बाद बड़ी संख्या में लोग विद्युत उपकेंद्र पहुंच गए और अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। उपकेंद्र पर मौजूद एसएसओ ने लोगों को समझाया और बिजली आपूर्ति में सुधार का आश्वासन दिया। इसके बाद लोग शांत हुए।
बृहस्पतिवार को सुबह सात बजे सेवड़ी के पास जंपर उड़ गया और इंसुलेटर पंक्चर हो गया। इससे पूरे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। साढ़े तीन घंटे बाद 10:30 बजे मरम्मत के बाद आपूर्ति बहाल हो सकी। जेई सुभाष यादव ने बताया कि भीषण गर्मी और ओवरलोडिंग के कारण लाइन में तकनीकी खराबी आ जाती है। सुबह सेवड़ी के पास जंपर उड़ने और इंसुलेटर पंक्चर होने से आपूर्ति बंद हुई थी।
विज्ञापन
तत्काल कर्मचारियों को भेजकर मरम्मत कार्य कराया गया। उन्होंने कहा कि रोस्टर के अनुसार बिजली दी जा रही है। रात में कटौती न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा।