फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Outpost in-charge seen riding horse with history-sheeter viral photo sparks uproar in chandauli

UP: 'बड़े भाई चौकी इंचार्ज लौंदा के साथ...' हिस्ट्रीशीटर ने सोशल मीडिया पर लिखा फोटो कैप्शन; पुलिस पर उठे सवाल

Mon, 06 Oct 2025 06:58 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 06 Oct 2025 06:58 PM IST
सार

Chandauli News: चंदौली जिले में यह तस्वीर वायरल होते ही पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया। लोग तरह-तरह की चर्चाएं करने लगे। वहीं, चौकी प्रभारी ने कहा कि मूर्ति विसर्जन के कार्यक्रम में यह फोटो ली गई है।

विज्ञापन
Outpost in-charge seen riding horse with history-sheeter viral photo sparks uproar in chandauli
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले से पुलिस विभाग की छवि पर सवाल खड़े करने वाली तस्वीर सामने आई है। अलीनगर थाना क्षेत्र के लौंदा चौकी इंचार्ज अनंत भार्गव की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें वे इलाके के हिस्ट्रीशीटर प्रीतम के साथ घोड़े पर सवार दिखाई दे रहे हैं।

विज्ञापन


चौकी इंचार्ज अनंत भार्गव एक स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। वहां उनका माला और गमछे से स्वागत किया गया था। कार्यक्रम के दौरान घुड़दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई, इसी दौरान यह तस्वीर खींची गई। वायरल फोटो में दोनों अलग-अलग घोड़ों पर सवार हैं, जबकि तस्वीर के कैप्शन में लिखा गया है। बड़े भाई चौकी इंचार्ज लौंदा के साथ।”
विज्ञापन


तस्वीर सामने आने के बाद पुलिस और अपराधियों के बीच संभावित सांठगांठ को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। लोगों ने सोशल मीडिया पर पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में चौकी प्रभारी अनंत भार्गव ने सफाई देते हुए कहा कि उनकी ड्यूटी मूर्ति विसर्जन कार्यक्रम में लगी थी। दुर्गा पंडाल समिति के आग्रह पर उन्होंने घोड़े की सवारी की थी। उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि उनके साथ घुड़सवारी करने वाला व्यक्ति हिस्ट्रीशीटर है। उन्होंने कहा कि किसी ने तस्वीर खींचकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी।

वहीं, मुगलसराय सीओ कृष्ण मुरारी शर्मा ने बताया कि पूरे मामले की जांच कराई जाएगी और जांच रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed