फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Outbreak of infection increased in the district, 13 new corona patients found

जिले में बढ़ा संक्रमण का प्रकोप, 13 मिले नए कोरोना मरीज

Fri, 17 Jun 2022 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Outbreak of infection increased in the district, 13 new corona patients found
पीडीडीयू नगर। जिले में कोरोना संक्रमण तेजी से पैर पसारने लगा है। शुक्रवार को तेरह नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस तरह सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 33 हो गई है। इसकी पुष्टि डीएम संजीव सिंह ने की है।
विज्ञापन

कोरोना को लेकर लोगों की लापरवाही अब भारी पड़ने लगी है। लोग भीड़भाड़ वाले स्थानों पर भी मास्क लगाना मानो भूल गए हैं। सैनिटाइजर का उपयोग भी बंद हो गया है। यही कारण है कि दिन प्रतिदिन मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को आई कोरोना रिपोर्ट में पांच पुरुष और आठ महिलाओं में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। ये सभी लोकल ट्रैवलिंग अथवा अपने कार्यस्थल से संक्रमित हुए हैं। संक्रमितों में बरहनी, नौगढ़, नियामताबाद के दो-दो चकिया और चंदौली ब्लॉक के तीन-तीन जबकि शहाबगंज के एक रहवासी हैं। इनके संपर्क में आए अन्य व्यक्तियों की कांट्रैक्ट ट्रेसिंग की जा रही है। कोरोना की जांच के लिए शुक्रवार को कुल 1344 नमूने संग्रहित किये गए। इस प्रकार जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर कुल 17997 हो गई है। इनमें एक्टिव केस की संख्या 33 है, जबकि अब तक 17584 संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed