फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Out-of-control bike overturns in a ditch; two injured, one critically.

Chandauli News: अनियंत्रित बाइक गड्ढे में पलटी, दो घायल, एक गंभीर

Thu, 02 Jul 2026 01:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Out-of-control bike overturns in a ditch; two injured, one critically.
कोतवाली क्षेत्र के चतुर्भुजपुर-भोजापुर मार्ग पर बुधवार को अनियंत्रित होकर एक बाइक सड़क किनारे गहरे गड्ढे में पलट गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। जहां एक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


दिवाकरपुर गांव निवासी 20 वर्षीय आकाश बिंद अपने गांव के मुकेश बिंद के साथ बाइक से भोजापुर की ओर जा रहे थे। रास्ते में चतुर्भुजपुर-भोजापुर मार्ग पर बढ़वलडीह मोड़ के पास अचानक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरे गड्ढे में जा गिरी। हादसे में दोनों युवक सड़क पर दूर तक घिसटते चले गए। इससे उनके सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक युवक कुछ समय के लिए अचेत हो गया था। राहगीरों ने तत्काल एंबुलेंस की सहायता से दोनों घायलों को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया और घटना की सूचना परिजनों को दी। सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. बीके प्रसाद ने बताया कि दोनों घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। एक युवक की हालत गंभीर है। सूचना मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। वहीं, कोतवाली पुलिस ने मामले की जानकारी होने से इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed