{"_id":"587fc8854f1c1b3703f00de4","slug":"organizer-sue","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयोजक पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयोजक पर मुकदमा
chandauli
Updated Thu, 19 Jan 2017 01:26 AM IST
विज्ञापन
elections
- फोटो : DEMO PIC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यालय स्थित बिछियां गांव में मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम बसपा प्रत्याशियों व आयोजकों के लिए गले की फांस बन गया है। उड़नदस्ते ने आयोजक पर गैर राजनीतिक कार्यक्रम की अनुमति लेकर राजनीतिक गतिविधियां को सम्पन्न कराने का दोषी पाया है। इसके अलावा मुख्य अतिथि द्वारा काफिले के रूप में सभा में पहुंचने को भी आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन माना है। इस मामले में उड़न दस्ते ने आयोजक के खिलाफ मंगलवार की रात्रि में सदर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।
बिछियां गांव में ज्योति बाई फूले जयंती पर सहभोज कार्यक्रम मंगलवार को आयोजित किया गया था। इस दौरान बसपा के जोनल कोआर्डिनेटर मुनकाद अली समेत बसपा के सभी प्रत्याशी व प्रमुख नेता कार्यक्रम में मंचासीन नजर आए। इसी मौके पर जय समानता दल का बसपा में विलय होने की घोषणा भी की गई। उक्त कार्यक्रम मंगलवार को उस समय सुर्खियों में आ गया, जब कार्यक्रम में शरीक होने जा रहे मुख्य अतिथि मुनकाद अली के काफिले को प्रशासन ने बिछियां मोड़ के पास रोक लिया। सदर कोतवाली पुलिस ने 28 वाहनों के कागजात जब्त कर लिए, जिनसे 14 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया।
कार्यक्रम स्थल पर तैनात उड़नदस्ते की शिकायत पर कोतवाली ने आयोजक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। इसके अतिरिक्त प्रशासन ने बसपा के जोनल कोआर्डिनेटर मुनकाद अली का काफिले के साथ कार्यक्रम में शामिल होना भी गलत बताया।
विज्ञापन
इस संबंध में तहसीलदार सदर गुलाब चन्द्रा ने बताया कि यह जनपद की अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाही है, जिसमें एक साथ 28 गाड़ियों पर जुर्माना लगाया है। साथ ही उन्होंने बताया कि आयोजन मंडल ने गैर राजनीतिक सभा की अनुमति लेकर राजनीतिक मंच सजाया था, जो आचार संहिता का उल्लंघन है।