फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Organized baby shower ceremonies for pregnant women and *Annaprashan* (first solid food feeding) ceremonies for infants.

Chandauli News: गर्भवती महिलाओं का गोद भराई, शिशुओं का अन्नप्राशन कराया

Sat, 19 Sep 2026 01:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Organized baby shower ceremonies for pregnant women and *Annaprashan* (first solid food feeding) ceremonies for infants.
नौगढ़ के बरवाडीह में बच्चे को अन्नप्राशन कराते प्रधान व अन्य। स्रोत:-जागरूक पाठक
नौगढ़। विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय बरवाडीह और प्राथमिक विद्यालय बजरडीहा में शुक्रवार को चलो चंदौली प्रशासन आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

साथ ही दो नवजात शिशुओं का अन्नप्राशन कराया गया और दो गर्भवती महिलाओं का गोद भराई रस्म पूरी की गई।प्राथमिक विद्यालय बरवाडीह में एडीओ समाज कल्याण सिद्धार्थ सिंह और ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राजकुमार ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

वहीं बजरडीहा में पंचायत सचिव संदीप कुमार यादव और ग्राम प्रधान संजय यादव ने कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान बाल विकास और स्वास्थ्य सहित विभिन्न विभागों की ओर के स्टॉल लगाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों ने ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी दी और उनका लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। एडीओ समाज कल्याण सिद्धार्थ सिंह ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं को ग्रामीणों तक पहुंचाना है, ताकि पात्र लोगों को इनका लाभ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed