फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Opposing the construction of the police station proved costly, seven including five women were fined

Chandauli News: पुलिस चौकी निर्माण का विरोध करना पड़ा भारी, पांच महिलाओं सहित सात का चालान

Fri, 22 May 2026 01:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Opposing the construction of the police station proved costly, seven including five women were fined
पीडीडीयू नगर। चंदासी क्षेत्र में पुलिस चौकी निर्माण के लिए चल रहा विवाद गुरुवार को फिर गरमा गया। निर्माण कार्य के दौरान हंगामा और विरोध प्रदर्शन करने के आरोप में पुलिस ने पांच महिलाओं सहित सात लोगों का शांति भंग की आशंका में चालान कर दिया। बाद में सभी को एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति बनी रही। चंदासी पुलिस चौकी निर्माण के लिए पिछले कई दिनों से विवाद चल रहा है। सड़क चौड़ीकरण के कारण पुरानी पुलिस चौकी को स्थानांतरित किया जाना है। शुरूआत में सरकारी भूमि पर चौकी निर्माण का कार्य शुरू किया गया था, लेकिन स्थानीय लोगों के विरोध के कारण काम रोकना पड़ा। इसके बाद सड़क के उत्तरी हिस्से में एक बाइक गोदाम के पास पीडब्ल्यूडी द्वारा निर्माण के लिए गड्ढा खोदा जाने लगा, जहां भी स्थानीय लोगों ने विरोध जताया। लोगों का आरोप था कि किसी की बाउंड्री के सामने पुलिस चौकी बनाए जाने से आवागमन प्रभावित होगा और परेशानी बढ़ेगी। दो बार विरोध के कारण वहां भी निर्माण कार्य प्रभावित हुआ। इसके बाद प्रशासन द्वारा चंदासी गांव में सरकारी भूमि पर चौकी निर्माण शुरू कराया गया। बृहस्पतिवार को कुछ महिलाएं और पुरुष मौके पर पहुंचे और जमीन को अपनी बताते हुए विरोध प्रदर्शन करने लगे। विरोध के दौरान मौके पर हंगामे की स्थिति बन गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे लोगों को हिरासत में लेकर कोतवाली पहुंचाया। पुलिस ने चमेली देवी, मनवासा देवी, नंदनी देवी, विमला, जूली, बबलू चौहान और कान्हा के खिलाफ शांति भंग की आशंका में कार्रवाई की। कोतवाली प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने बताया कि पांच महिलाओं और दो पुरुषों का शांति भंग की आशंका में चालान किया गया है। सभी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article