{"_id":"61f0095e01bba56f801fc688","slug":"operation-of-two-trains-canceled-angry-candidates-protested-on-railway-track-in-buxar-due-to-changes-in-railway-group-d-exam","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दो ट्रेनों का परिचालन रद्द: रेलवे की ग्रुप डी की परीक्षा में बदलाव से अभ्यर्थी नाराज, बक्सर में रेलवे ट्रैक पर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो ट्रेनों का परिचालन रद्द: रेलवे की ग्रुप डी की परीक्षा में बदलाव से अभ्यर्थी नाराज, बक्सर में रेलवे ट्रैक पर किया प्रदर्शन
Tue, 25 Jan 2022 07:59 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 25 Jan 2022 07:59 PM IST
सार
श्रमजीवी, पटना कोटा का मार्ग बदला
सात घंटे खड़ी रही डाउन इंदौर पटना एक्सप्रेस,
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
चंदौली पीडीडीयू नगर में रेलवे की ग्रुप डी की परीक्षा में किए गए बदलाव के विरोध में मंगलवार को दूसरे दिन भी बिहार में छात्रों का हंगामा-प्रदर्शन जारी रहा। सोमवार को पटना, आरा, बक्सर, नवादा, बिहारशरीफ आदि कई जगह छात्रों ने जमकर हंगामा किया। पीडीडीयू पटना रेल रूट जाम होने की वजह से दो ट्रेनों का परिचालन रद्द किया गया है जबकि श्रमजीवी, पटना कोटा सहित सात ट्रेनों को बदले मार्ग से चलाया गया। वहीं डाउन इंदौर पटना एक्सप्रेस पीडीडीयू जंक्शन पर घंटों खड़ी रही।
इससे यात्रियों को परेशानी हुई। पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि दानापुर रेल मंडल के फतुहा और बक्सर स्टेशन पर हो रहे प्रदर्शन के कारण कुछ ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है। इसके तहत 26 जनवरी को दुर्ग-राजेंद्र नगर टर्मिनल साउथ बिहार एक्सप्रेस रद्द रहेंगी। वहीं मंगलवार को हावड़ा राजेन्द्रनगर टर्मिनल एक्सप्रेस नहीं चली।

पटना से खुलने वाली पटना सहरसा राज्यरानी एक्सप्रेस, पटना कटिहार इंटरसिटी एक्सप्रेस को पाटलीपुर, हाजीपुर बरौनी के रास्ते चलाया गया, जबकि राजगीर नई दिल्ली श्रमजीवी एक्सप्रेस आरा- सासाराम- पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन के रास्ते, पटना-कोटा एक्सप्रेस दानापुर- पाटलिपुत्र- छपरा ग्रामीण-वाराणसी के रास्ते, दानापुर सिकंदराबाद एक्सप्रेस नेउरा, सासाराम पीडीडीयू जंक्शन के रास्ते, हावड़ा-नई दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस,मधुपुर आनंद विहार टर्मिनल हमसफर एक्सप्रेस को किऊल-गया-पं दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के रास्ते चलाया गया।
मगध एक्सप्रेस को इस्लामपुर के बजाए पटना रोका गया। वहीं इस्लामपुर हटिया एक्सप्रेस को इस्लामपुर के बदले पटना से चलाया गया। गया कामाख्या एक्सप्रेस गया पटना किउल के रास्ते, पटना एर्नाकुलम, इस्लामपुर नई दिल्ली एक्सप्रेस बदले मार्ग पटना गया पीडीडीयू जंक्शन के रास्ते चली। कुंभ एक्सप्रेस को गया, धनबाद आसनसोल के रास्ते चलाई गई। इंदौर पटना भी गया के रास्ता चली।

यात्रियों ने इस प्रदर्शन को रेलवे की लापरवाही बताया
पीडीडीयू नगर। रेलवे के ग्रुप डी की परीक्षा में किए गए बदलाव का बक्सर सहित विभिन्न स्टेशनों पर अभ्यर्थियों के प्रदर्शन के कारण पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर इंदौर पटना एक्सप्रेस पांच घंटे से अधिक समय तक खड़ी रही। इससे यात्रियों को परेशानी हुई। यात्रियों ने इसे रेलवे की लापरवाही बताया।
इंदौर से पटना की यात्रा कर रहे राहुल कुमार ने बताया कि रेलवे की लापरवाही के कारण छात्र आंदोलन कर रहे हैं। युवाओं के भविष्य का सवाल है। इसी तरह सोनू तिवारी ने बताया कि रेलवे ग्रुप डी की परीक्षा में किए गए बदलाव छात्रों के हित में नहीं है। वहीं रेलवे द्वारा अचानक ट्रेनों का मार्ग बदल दिया जा रहा है। ऐसे में समझ में नहीं आ रहा है वे क्या करें।
वाराणसी से पटना की यात्रा कर रहे दीपेन्द्र सिंह ने बताया कि उन्हें आवश्यक कार्य से पटना पहुंचना था। पांच घंटे से ट्रेन पीडीडीयू जंक्शन पर खड़ी है। अब इसे गया के रास्ते ले जाने की बात हो रही है। इतने में तो बस से पहुंच जाता। इंदौर से पटना की यात्रा कर रहे लल्लन सिंघानिया ने बताया कि ट्रेन को तीन बजे पटना पहुंचना था। पहले ही यह ट्रेन घंटों देरी से आई और अब यहां पांच घंटे रोक दिया गया। ऐसे में समझ नहीं आ रहा है कि कब घर पहुंचेंगे।