फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Operation of illegal stand going on indiscriminately in the district, how the administration will deal

जिले में धड़ल्ले से हो रहा अवैध स्टैंड का संचालन, कैसे निपटेगा प्रशासन

Thu, 19 May 2022 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Operation of illegal stand going on indiscriminately in the district, how the administration will deal
पीडीडीयू नगर। जिले भर में विभिन्न स्थानों पर सवारी वाहनों के अवैध स्टैंड धड़ल्ले से संचालित हो रहे हैं। जो कई बार जाम का सबब भी बनता है। अवैध स्टैंड का संचालन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई को लेकर मुख्यमंत्री के आदेश पर प्रशासन भी सक्रिय हो गया है। प्रशासन के लिए अब सवारी वाहनों से सफर करने वाले आमजनों की सुविधा के साथ सीएम के फरमान को परवान चढ़ाना चुनौती साबित होगा।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में संचालित होने वाले अवैध स्टैंड के विरुद्ध गैंगेस्टर एक्ट की कार्रवाई के आदेश दिये हैं। सीएम के आदेश इन पर कार्रवाई करना प्रशासन के लिए सबसे बड़ी चुनौती बन गया है। दरअसल जगह-जगह के अभाव में चालक सवारी वाहनों को यत्र-तत्र खड़ा कर देते है। ऐसे में कई बार जाम की समस्या बन जाती है। अवैध स्टैंड को लेकर सबसे खराब स्थिति पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर की है। यहां नई सट्टी, रेलवे स्टेशन गेट के समीप, रोडवेज बस स्टैंड के समीप, राममंदिर मार्ग, चकिया तिराहे पर सवारी वाहनों के अवैध वाहन स्टैंड संचालित हो रहे है। हालांकि हर रोज पांच हजार से अधिक यात्री यहां से वाहनों को पकड़कर अपने- अपने गतंव्यों तक जाते है। पड़ाव संवाददाता के अनुसार क्षेत्र में पड़ाव से रामनगर जाने वाले मार्ग पर ऑटो स्टैंड व बस स्टैंड का संचालन हो रहा है। पड़ाव से मैदागिन व कैंट जाने वाले मार्ग पर ऑटो स्टैंड, पड़ाव से पीडीडी नगर जाने वाले मार्ग पर ऑटो स्टैंड व प्राइवेट बस, पड़ाव से साहुपुरी जाने वाले मार्ग पर भी ऑटो स्टैंड है। इन क्षेत्रों में अवैध स्टैंडों के संचालन के कई बार जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। इन वाहनों स्टैंडों के लेकर आईजी रेंज के सत्यनारायण ने भी काफी प्रयास किया था। कुछ दिनों तक तो सब कुछ ठीक चला बाद में सब कुछ टॉय-टॉय फिस हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed