फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Opening shops, flying dust of Kovid Protocol

खुल रही दुकानें, कोविड प्रोटाकॉल की उड़ रही धज्जी

Mon, 10 May 2021 11:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 May 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
Opening shops, flying dust of Kovid Protocol
खुल रहीं दुकानें, कोविड प्रोटोकॉल की उड़ रही धज्जियां
विज्ञापन

ग्राहक व दुकानदार नहीं कर रहे सामाजिक दूरी का पालन
सचित्र- 03 व 23
संवाद न्यूज एजेंसी
पीडीडीयू नगर/सकलडीहा। कोरोना महामारी को लेकर अधिकारी, कर्मचारी, डॉक्टर से लेकर आम लोग सहमे हुए हैं। इसके बाद भी नगर और कस्बा में कोरोना गाइडलाइन का खुलेआम उल्लंघन हो रहा है। सोमवार को नगर व सकलडीहा कस्बा में कई दुकाने खुली रही। इन दुकानों पर खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ भी जुटी रही। इसके बाद भी जिला व पुलिस मूक दर्शक बना हुआ है। इस दौरान दुकानदार व ग्राहक न तो सामाजिक दूरी का पालन कर रहे हैं और न ही मास्क लगाने के प्रति जागरूक दिख रहे हैं।
नगर में जीटी रोड सहित कई मोहल्लों में कपड़े-बर्तन व परचून सहित कई दुकानें खुली रहीं। वहीं सब्जी मंडी के आसपास की गलियों में भी दिनभर सब्जियों की मंडी सजी रही। इन दुकानों पर लोगों की भीड़ लगी रही। पुलिस की गाड़ियां दिनभर बाजार व गलियों का चक्रमण करती रहीं। इनमें सवार पुलिसकर्मी दुकानों को बंद कराते रहे। पुलिस की गाड़ी आने पर दुकानदार दुकानें बंद कर दे रहे थे लेकिन गाड़ियों के जाने के बाद फिर से दुकान खोल ले रहे थे।
विज्ञापन

वहीं सकलडीहा कस्बा में दुकानदार शटर खोलकर खुलेआम दुकानदारी कर रहे हैं। दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ सामाजिक दूरी का पालन करने के प्रति लापरवाह बनी हुई है। यहां तक कि लोग मास्क लगाना भी उचित नहीं समझ रहे है। वही दूसरी ओर पुलिस प्रशासन इसके प्रति बेपरवाह बना हुआ है। इससे लोगों में कोरोना के प्रति भय समाप्त होता जा रहा है। पुलिस की निष्क्रियता से कस्बा में कोरोना संक्रमण की भयावह स्थिति की आशंक बढ़ गई है। कोरोना वारियर्स ने जिला प्रशासन से कस्बा और बाजारों में बैरियर लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed