फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Only one candidate filed nomination on the first day

Chandauli News: पहले दिन सिर्फ एक प्रत्याशी ने दाखिल किया नामांकन

Wed, 04 Jan 2023 06:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Jan 2023 06:00 AM IST
विज्ञापन
Only one candidate filed nomination on the first day
मुगलसराय बार एसोसिएशन के होने वाले वार्षिक चुनाव के लिए मंगलवार को नामांकन की प्रक्रिया शुरू हुई। इसे लेकर अधिवक्ताओं में काफी गहमागहमी रही। पहले दिन अध्यक्ष पद के लिए अंबिका प्रसाद यादव ने नामांकन किया।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी सोहन प्रसाद ने बताया कि नामांकन की प्रक्रिया दो दिन चलेगी। पहले दिन सिर्फ एक प्रत्याशी ने अपने समर्थकों संग नामांकन पत्र दाखिल किया है। जबकि सात लोगों ने नामांकन फॉर्म खरीदा है। बताया कि बुधवार को शेष प्रत्याशियों के नामांकन पत्र दाखिल किए जाने की उम्मीद है। वहीं पांच जनवरी को नामांकन पत्रों की जांच होगी। उसके बाद छह जनवरी को सुबह 10 बजे से चार बजे तक नामांकन वापसी होगी। बताया कि चुनाव प्रक्रिया नई गाइडलाइन के अनुसार संपन्न होगी। इसमें सीओपी अनिवार्य है। चुनाव में कुल दो सौ 22 मतदाता अपने मतों का प्रयोग करेंगे। इनमें 124 वार्षिक व 98 आजीवन सदस्यता वाले अधिवक्ता हैं। इस मौके पर चुनाव समिति के सदस्य स्वामीनाथ पाठक, विजय कुमार, अभय श्रीवास्तव, अध्यक्ष संजय सिंह, महामंत्री प्रमोद यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed