फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The journey to Shakti Peethas is difficult during Navratri, train seats are full.

Chandauli News: नवरात्र में शक्ति पीठों की राह मुश्किल, ट्रेनों में सीटें फुल

Mon, 14 Sep 2026 01:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
The journey to Shakti Peethas is difficult during Navratri, train seats are full.
पीडीडीयू नगर। शारदीय नवरात्र में शक्ति पीठों के दर्शन की तैयारी कर रहे भक्तों के लिए सफर आसान नहीं होगा। नवरात्र 11 अक्तूबर से शुरू होगा लेकिन ट्रेनों में अभी से सीटें फुल हो गई हैं। प्रमुख शक्तिपीठों और देवी मंदिरों तक जाने वाली ज्यादा ट्रेनों में एक महीने पहले ही 50 से ज्यादा वेटिंग पहुंच गई है। कई ट्रेनों में तो रिजर्वेशन कराने पर रिग्रेट बताया जा रहा है। ऐसे में देवी मां के दरबार की राह कठिन साबित होगी।
विज्ञापन

नवरात्र के दौरान पीडीडीयू नगर और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रमुख शक्ति पीठों और देवी मंदिरों के दर्शन के लिए जाते हैं। जम्मू स्थित मां वैष्णो देवी, मध्य प्रदेश के सतना स्थित मां मैहर देवी, हिमाचल प्रदेश की मां ज्वाला देवी और नैना देवी, उत्तराखंड की मां मनसा देवी, असम के गुवाहाटी स्थित मां कामाख्या देवी में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। मिर्जापुर की मां विंध्यवासिनी और भभुआ स्थित मां मुंडेश्वरी धाम में भक्तों की भीड़ उमड़ती है।
विज्ञापन

नवरात्र में इन स्थानों के लिए ट्रेनों में सीटों की मांग कई गुना बढ़ जाती है। इस वर्ष शारदीय नवरात्र 11 से 20 अक्तूबर तक मनाया जाएगा। ट्रेनों में दो माह पहले रिजर्वेशन की शुरुआत होने के बाद श्रद्धालुओं ने पहले ही सीटें बुक करा लीं। अब नवरात्र शुरू होने से करीब एक माह पहले ही कई ट्रेनों में लंबी वेटिंग दिखाई दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमगिरी, अर्चना एक्सप्रेस, जम्मूतवी एक्सप्रेस, दून एक्सप्रेस, नार्थईस्ट एक्सप्रेस, कामाख्या एक्सप्रेस, लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस, जनता एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनों में सीटों के लिए अधिक मारामारी है। नौ से 18 अक्तूबर के बीच कई ट्रेनों में 50 से अधिक वेटिंग है। कुछ ट्रेनों में आरक्षण की स्थिति रिग्रेट तक पहुंच गई है।
इससे परिवार के साथ जाने वाले श्रद्धालुओं की चिंता बढ़ गई है। आरक्षण नहीं मिलने से अब कई यात्री तत्काल टिकट के भरोसे हैं। हालांकि, नवरात्र के दौरान मांग अधिक होने के कारण तत्काल में भी सीट मिलना चुनौतीपूर्ण रहने की आशंका है।


कोट-
ट्रेनों में भीड़ पर रेलवे की पैनी नजर है। यात्रियों की सुविधा के लिए पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाई जाती हैं। कुछ ट्रेनों में कोच भी बढ़ाए जाते हैं। कुल मिलाकर यात्रियों को परेशानी नहीं होने दी जाएगी। - विश्वनाथ, मंडल जनसंपर्क अधिकारी, पीडीडीयू मंडल


इनसेट

पीडीडीयू जंक्शन से जम्मूतवी जाने वाली ट्रेनों की स्थिति
-------------------------

कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस : स्लीपर में 74, इकोनॉमी में रिग्रेट, थर्ड एसी में 20, सेकेंड एसी में रिग्रेट।

अर्चना एक्सप्रेस : स्लीपर में रिग्रेट, इकोनॉमी में रिग्रेट, थर्ड एसी में 13, सेकेंड एसी में 7।

हिमगिरी एक्सप्रेस : स्लीपर में 89, थर्ड एसी में 30, सेकेंड एसी में 2।

बेगमपुरा एक्सप्रेस (वाराणसी से) : स्लीपर में 89, थर्ड एसी में 30, सेकेंड एसी में 6।
-----------

पीडीडीयू जंक्शन से कामाख्या धाम जाने वाली ट्रेनों की स्थिति

डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस : थर्ड एसी में 4, सेकेंड एसी में एक सीट उपलब्ध, फर्स्ट एसी में 1 वेटिंग।

रानी कमलापति-अगरतला स्पेशल : स्लीपर में 6, इकोनॉमी में 1, थर्ड एसी में 1।

नई दिल्ली-सिलचर एक्सप्रेस : स्लीपर में 11, इकोनॉमी में 1, थर्ड एसी में 1, सेकेंड एसी में 2।

ब्रह्मपुत्र मेल : स्लीपर में 7, थर्ड एसी में 5, सेकेंड एसी में 1।

नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस : स्लीपर में 5, थर्ड एसी में 13, सेकेंड एसी में 1।
------------

पीडीडीयू जंक्शन से मैहर जाने वाली ट्रेनों की स्थिति

सुपौल-पुणे एक्सप्रेस : स्लीपर में 38 सीट उपलब्ध, थर्ड एसी में 4, सेकेंड एसी में 2।

राजगीर-लोकमान्य तिलक जनता एक्सप्रेस : स्लीपर में 5, थर्ड एसी में 4।

शिप्रा एक्सप्रेस : स्लीपर में 10, थर्ड एसी में 4।

मुंबई मेल : स्लीपर में 48, थर्ड एसी में 21।

सिकंदराबाद एक्सप्रेस : स्लीपर में 2, थर्ड एसी में 5।

संघमित्रा एक्सप्रेस : स्लीपर में 29, थर्ड एसी में 18, सेकेंड एसी में 9
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed