फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   One sent to jail for conspiracy to escape with gold

सोना लेकर फरार होने की साजिश में एक को भेजा जेल

Thu, 08 Oct 2020 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
One sent to jail for conspiracy to escape with gold
पीडीडीयू नगर। नगर के दो स्वर्णकारों का सोना लेकर गायब होने की साजिश में बुधवार को पुलिस ने एक युवक को जेल भेज दिया। पुलिस ने आरोपी के पास से तीस हजार रुपये बरामद किए है। पुलिस इस प्रकरण में मंगलवार को भी दो अन्य युवकों को जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि नगर निवासी मनजीत ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि उनकी सोने-चांदी की दुकान है। उन्होंने 27 सितंबर को परमार कटरा में पुराने आभूषणों की मरम्मत, सफाई के साथ रिफाइनरी के लिए 1494 ग्राम सोने के पुराने जेवर सागर पाटिल को दिए। इसके बाद जब उनका सोना समय से वापस नहीं मिला तो उसे लेने के लिए दुकान पर पहुंचे। इस दौरान उन्हें पता चला कि परमार कटरा स्थित एक अन्य स्वर्णकार ने भी उसे सोने के 323 ग्राम आभूषण सफाई के लिए दिए थे। काफी खोजबीन के बाद पता चला कि सागर सोने के आभूषणों को एक झोले में भरकर फरार हो गया है। मनजीत की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पूरे मामले की तफ्तीश की। पुलिस को सर्विलांस के जरिए इस प्रकरण में अन्य लोगों के शामिल होने की जानकारी मिली। पुलिस ने मंगलवार को जिले की चकिया कोतवाली क्षेत्र निवासी शान्तनु सोनकर तथा महाराष्ट्र के सांगली जिला निवासी प्रदीप शाहजी पाटिल को वाराणसी स्थित कैंट रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बुधवार को पुलिस ने इस मामले के एक अन्य आरोपी सत्य प्रकाश उपाध्याय निवासी शाहकुटी पीडीडीयू नगर को सपा कार्यालय के पास से पकड़ लिया और आवश्यक कार्रवाई के बाद जेल भेज दिया। इस संबंध में कोतवाल शिवानंद मिश्रा ने बताया कि इस घटना में शामिल सत्य प्रकाश सहित तीन लोगों को जेल भेज दिया गया है। अन्य अभियुक्तों की भी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed