फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   One more person died from Corona

कोरोना से एक और व्यक्ति की मौत

Sun, 04 Oct 2020 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
One more person died from Corona
कोरोना से एक और व्यक्ति की मौत
विज्ञापन

45 संक्रमित स्वस्थ हुए,23 मिले नए संक्रमित
संवाद न्यूज एजेंसी
पीडीडीयू नगर। जिले में कोरोना से शनिवार को एक और संक्रमित की मौत हो गई। इस तरह जिले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 33 हो गई। वहीं शनिवार को 45 संक्रमित स्वस्थ हुए वहीं 23 नए संक्रमित मिले हैं।

शनिवार को मिली रिपोर्ट में एक बालक, सात महिलाओं और 15 पुरूष संक्रमित मिले हैं। सभी स्थानीय हैं और अपने कार्यस्थल से संक्रमित हुए है। इनमें से एक स्वास्थ्य विभाग के स्टाफ नर्स, एक रिटायर्ड एयर फोर्स कर्मी, एक जनरल स्टोर संचालक, चार किसान, चार गृहणी, एक प्राईवेट जॉब कर्मी, एक सोशल वर्कर, पांच छात्र हैं। संक्रमितों में बरहनी के एक, चहनिया के एक, चकिया के एक, चंदौली ग्रामीण क्षेत्र से दो और नगरीय क्षेत्र से तीन, धानापुर के एक, नियामताबाद के दो, पीडीडीयू नगर के तीन, सकलडीहा के तीन, शहाबगंज के छह रहने वाले हैं। इन सभी के संपर्क में आए अन्य व्यक्तियों की कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग की जा रही है। जिले में कोरोना की जांच के लिए 1364 नमूने संग्रहित किए गए। दूसरी तरफ 45 व्यक्ति स्वस्थ्य घोषित किए गए। इस तरह जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3255 हो गई। इनमें एक्टिव केस की संख्या 265 है जबकि 2957 स्वस्थ्य हो चुके हैं। जिले अब तक कुल 33 लोगो की मृत्यु हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed