फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   one-hour jam on the highway

हाईवे पर एक घंटे लगाया जाम

Mon, 13 Jul 2015 01:25 AM IST
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 13 Jul 2015 01:25 AM IST
विज्ञापन
one-hour jam on the highway
सदर कोतवाली क्षेत्र के वाजिदपुर गांव के सामने नेशनल हाइवे पर रविवार की
विज्ञापन
दोपहर ट्रक की चपेट में आने से 32 वर्षीय एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

 मौके पर जुटे ग्रामीणों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। इससे नाराज ग्रामीणों ने नेशनल हाइवे को दोपहर साढ़े 12 बजे जाम कर दिया। वे लोग पीड़ित परिवार को     मुआवजा की मांग कर रहे थे।
  कोतवाली पुलिस ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन लोगों ने जाम नहीं हटाया। तब एसडीएम सदर गिरीश कुमार ने आंदोलनकारियों को समझाया बुझाया। इसके बाद जाम खत्म हुआ। इस बीच हाइवे पर एक घंटे तक आवाजाही बंद रही।


सकलडीहा थाना क्षेत्र के सेवखर गांव निवासी गुड्डूू पांडेय (32) टेंपो से अपनी ससुराल वाजिदपुर जा रहा था। गांव के सामने हाइवे पर टेंपो से उतरने के बाद वह सड़क को पार कर रहा था। इसी बीच सैयदराजा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे कुचल दिया।

 घटना के बाद चालक वाहन को मौके पर छोड़कर  भाग निकला। घटनास्थल पर काफी लोग जमा हो गए। लोगों ने गुड्डू को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया।

जहां चिकित्सकों ने परीक्षण कर उसे मृत घोषित कर दिया। इस पर लोग नाराज हो गए और वाजिदपुर गांव के सामने हाइवे को जाम कर दिया।

सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम की सूचना पर सदर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण डीएम व एसपी को मौके पर बुलाने के साथ ही पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद देने की मांग पर अड़े रहे। तब पुलिस ने ग्रामीणों से एसडीएम सदर गिरीश कुमार से वार्ता कराई। वहां से आश्वासन मिलने के बाद जाम समाप्त हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed