फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   One died from Corona, 28 healthy in two days

कोरोना से एक की मौत, 44 तक पहुंची मृतकों की संख्या

Mon, 26 Oct 2020 11:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2020 11:56 PM IST
विज्ञापन
One died from Corona, 28 healthy in two days
पीडीडीयू नगर। जिले में सोमवार को एक कोरोना संक्रमित की मौत हो गई। इस तरह कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़ कर 44 हो गई है। वहीं कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या में मामूली कमी आई है। पिछले 48 घंटों में 27 नए संक्रमित मिले हैं जबकि 28 लोगों ने संक्रमण को मात देकर स्वस्थ घोषित हुए हैं। इसकी पुष्टि डीएम नवनीत सिंह चहल ने की है।
विज्ञापन

सोमवार को मिली कोरोना रिपोर्ट में पांच महिला और 11 पुरुषों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। संक्रमितों में एक सेना का इंजीनियर, एक बिल्डिंग मैटेरियल का दुकानदार, चार किसान, एक प्राईवेट जॉब कर्मी, चार गृहणी, एक मजदूर और एक छात्र हैं। संक्रमितों में एक चहनियां, दो बरहनी,दो चंदौली, दो नियामताबाद,पांच पीडीडीयू नगर, एक सकलडीहा, एक शहाबगंज और दो चकिया के रहने वाले हैं। इसके पहले रविवार को तीन महिला और आठ पुरुष संक्रमित मिले। संक्रमितों में एक बैंककर्मी,एक वन विभाग का कर्मचारी, दो किसान, चार प्राईवेट जॉब कर्मी और एक प्राइमरी टीचर हैं। संक्रमितों में चहनियां, सकलडीहा और चकिया के दो-दो, के दो, धानापुर और नियामताबाद के एक-एक, तीन पीडीडीयू नगर के रहने वाले हैं। इन सभी के संपर्क में आए अन्य व्यक्तियों की कांटैक्ट ट्रेसिंग की जा रही है। इस तरह जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3757 हो गई। इनमें एक्टिव केस की संख्या 153 है जबकि 3560 संक्रमित स्वस्थ्य हो चुके हैं। जिले में अब तक कोरोना से 44 मृत्यु हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed