फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   One died due to lightning

बिजली गिरने से एक की मौत, एक किशोर झुलसा

Wed, 16 Sep 2020 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
One died due to lightning
संशोधित कॉपी
विज्ञापन

बिजली गिरने से एक की मौत, एक किशोर झुलसा
तेल्हरा गांव में मकान की छत क्षतिग्रस्त, कंजेहरा गांव में बारजा ध्वस्त,
संवाद न्यूज एजेंसी
चंदौली। जिले में मंगलवार की शाम बारिश के बीच बिजली गिरने से सदर कोतवाली के जगदीश सराय हिनौता गांव में एक किशोर की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से झुलस गया। झुलसे किशोर को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मृत किशोर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं जिले के अन्य इलाकों में मकान की छत और बारजा क्षतिग्रस्त हो गया।
जगदीश सराय ग्राम पंचायत के हिनौता गांव निवासी अर्जुन प्रसाद (15) और गुलशन कुमार ( 17 ) घर के बाहर खेल रहे थे। दोपहर बाद तीन बजे बारिश के बीच तेज आवाज के साथ बिजली गिरी। दोनों किशोर बिजली की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। मौके पर जुटे आस-पास के लोगों ने तत्काल दोनों को जिला अस्पताल ले आए। यहां इलाज के दौरान चिकित्सकों ने अर्जुन प्रसाद को मृत घोषित करक दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बड़ी संख्या लोग रोते बिलखते परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। सूचना पाकर मौके पर पहुचे सदर एसडीम विजय नारायण सिंह ने परिजनों से बात की औऱ मृतक के परिवार वालों को दैवीय आपदा राहत कोष से चार लाख रुपये दिलाने का आश्वासन दिया। कंदवा संवाददाता के अनुसार स्थानीय थाना के कंजेहरा गांव में मंगलवार की शाम करीब चार बजे तेज चमक व गरज के साथ हो रही बारिश के दौरान बैरिस्टर यादव के कमरे के बारजा पर बिजली गिरने से बारजा ध्वस्त हो गया। वहीं कमरे में रखे चार कंप्यूटर, इंवर्टर सहित अन्य विद्युत उपकरण जल गए। कंजेहरा गांव निवासी बैरिस्टर यादव कंप्यूटर का प्रशिक्षण देते हैं। इसी तरह तेल्हरा गांव में बिजली गिरने से टुनटून सिंह के मकान की छत क्षतिग्रस्त हो गई। यह संयोग ही था कि कोई व्यक्ति बिजली कीचपेट में नहीं आया।
विज्ञापन

नौगढ़ संवाददाता के अनुसार चकरघट्टा थाना के गढ़वा गांव में मंगलवार की दोपहर में बिजली गिरने से मवेशी की मौत हो गई। गांव के जगन्नाथ दुबे की मवेशी घर के बाहर बंधी हुई थी। इसी बीच बिजली गिरने से मवेशी चपेट में आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मनाशा नदी में अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी
चकयिा। कोतवाली क्षेत्र के मंगरौर पुल के नीचे कर्मनाशा नदी में मंगलवार की सुबह 35 वर्षीय अज्ञात युवक का शव बरामद होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। सूचना मिलने पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया तथा चकिया जिला संयुक्त चिकित्सालय के शव गृह में रखवा दिया। पुलिस शव की शिनाख्त में जुट गयी है। संवाद
मूल कॉपी
बिजली गिरने से एक की मौत, एक किशोर झुलसा
संवाद न्यूज एजेंसी
सचित्र-
चंदौली। जिले में मंगलवार की शाम बारिश के बीच बिजली गिरने से सदर कोतवाली के जगदीश सराय हिनौता गांव में एक किशोर की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से झुलस गया। झुलसे किशोर को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मृत किशोर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं जिले के अन्य इलाकों में भी नुकसान हुुआ है।
जगदीश सराय ग्राम पंचायत के हिनौता गांव निवासी अर्जुन प्रसाद (15) और गुलशन कुमार ( 17 ) घर के बाहर खेल रहे थे। दोपहर बाद तीन बजे बारिश के बीच तेज आवाज के साथ बिजली गिरी। दोनों किशोर बिजली की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। मौके पर जुटे आस-पास के लोगों ने तत्काल दोनों को जिला अस्पताल ले आए। यहां इलाज के दौरान चिकित्सकों ने अर्जुन प्रसाद को मृत घोषित करक दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बड़ी संख्या लोग रोते बिलखते परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। सूचना पाकर मौके पर पहुचे सदर एसडीम विजय नारायण सिंह ने परिजनों से बात की औऱ मृतक के परिवार वालों को दैवीय आपदा राहत कोष से चार लाख रुपये दिलाने का आश्वासन दिया। कंदवा संवाददाता के अनुसार स्थानीय थाना के कंजेहरा गांव में मंगलवार की शाम करीब चार बजे तेज चमक व गरज के साथ हो रही बारिश के दौरान बैरिस्टर यादव के कमरे के बारजा पर बिजली गिरने से बारजा ध्वस्त हो गया। वहीं कमरे में रखे चार कंप्यूटर, इंवर्टर सहित अन्य विद्युत उपकरण जल गए। कंजेहरा गांव निवासी बैरिस्टर यादव कंप्यूटर का प्रशिक्षण देते हैं। इसी तरह तेल्हरा गांव में बिजली गिरने से टुनटून सिंह के मकान की छत क्षतिग्रस्त हो गई। यह संयोग ही था कि कोई व्यक्ति बिजली कीचपेट में नहीं आया।
नौगढ़ संवाददाता के अनुसार चकरघट्टा थाना के गढ़वा गांव में मंगलवार की दोपहर में बिजली गिरने से मवेशी की मौत हो गई। गांव के जगन्नाथ दुबे की मवेशी घर के बाहर बंधी हुई थी। इसी बीच बिजली गिरने से मवेशी चपेट में आ गया।

02. कर्मनाशा नदी में अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी
चकयिा। कोतवाली क्षेत्र के मंगरौर पुल के नीचे कर्मनाशा नदी में मंगलवार की सुबह 35 वर्षीय अज्ञात युवक का शव बरामद होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। सूचना मिलने पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया तथा चकिया जिला संयुक्त चिकित्सालय के शव गृह में रखवा दिया। पुलिस शव की शिनाख्त में जुट गयी है। संवाद
रिपोर्ट और संपादन- कृष्ण मुरारी मिश्र
बाइट-2100
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed