फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   One dead, two injured after speeding bike skids

Chandauli News: तेज रफ्तार बाइक फिसलने से एक की मौत, दो घायल

Mon, 02 Sep 2024 04:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Sep 2024 04:45 AM IST
विज्ञापन
One dead, two injured after speeding bike skids
धानापुर। चहनिया-धानापुर मार्ग पर करी मोड़ के पास रविवार को रात लगभग 9 बजे तेज रफ्तार बाइक फिसलने से युवक की मौत हो गई। वहीं, बाइक पर बैठे दो किशोर घायल हो गए। तीनों एक बाइक से बाबा कीनाराम जन्मोत्सव से धानापुर लौट रहे थे। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

सैयदराजा के भतीजा गांव निवासी चंद्रशेखर मौर्य का पुत्र रितेश मौर्या (20) धानापुर में अपने रिश्तेदार के यहां आया था।रविवार को शाम वह रिश्तेदार राहुल मौर्या (16) और परिचित रोहित गुप्ता (15) को साथ लेकर बाइक से चहनिया के रामगढ़ स्थित बाबा कीनाराम के जन्मोत्सव मेले में आया था। मेला घूमने के बाद रात नौ बजे वह धानापुर वापस लौट रहा था। अभी वह करी मोड़ के पास पहुंचा था कि तेज रफ्तार बाइक फिसल गई। इससे तीनों सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने एंबुलेंस बुलाकर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां डाक्टरों ने रितेश मौर्या को मृत घोषित कर दिया। वहीं राहुल की स्थिति गंभीर देख बीएचयू ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि सड़क दुर्घटना में युवक की मौत हुई है जबकि दो जख़्मी है। परिजनों को सूचित कर दिया गया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed