फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   One dead from Corona, 21 new patients found

कोरोना से एक की मौत, 21 नए मरीज मिले

Fri, 02 Oct 2020 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
One dead from Corona, 21 new patients found
पीडीडीयू नगर। कोराना संक्रमण की रफ्तार कम नहीं हो रही है। बृहस्पतिवार को जिले में कोरोना से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि 21 लोगों की रिर्पोट पाजिटिव आई है। इसके अलावा 39 लोग स्वस्थ होकर घर लौटे हैं। इसकी पुष्टि डीएम नवनीत सिंह चहल ने की।
विज्ञापन

जिले में बृहस्पतिवार का मिले 21 नए मरीजों में तीन महिला तथा 18 पुरूष है। सभी स्थानीय हैं और अपने कार्यस्थल से संक्रमित हुए है। इनमें से दो स्वास्थ्यकर्मी, एक पुलिसकर्मी, दो रेलकर्मचारी, चार राजस्वकर्मी, तीन किसान, दो गृहणी, दो निजी कर्मचारी और एक छात्र संक्रमित पाए गए है। इसमें बरहनी,चकिया और चहनिया ब्लाक के एक-एक, चन्दौली ब्लाक के ग्रामीण क्षेत्र से दो व नगरीय क्षेत्र से दो, नौगढ़ से एक, नियामताबाद के दो और पीडीडीयू नगर के 10 तथा सकलडीहा के एक लोग रहने वाले है। इन सभी के सम्पर्क में आये अन्य व्यक्तियों की कान्टैक्ट ट्रेसिंग की जा रही है। वहीं कोविड जांच के लिए 859 नमूने संग्रहित किये गए। जबकि 39 व्यक्ति स्वस्थ्य हुए हैं और एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है। अब तक जिले में कोरोना से 32 लोगों की जान जा चुकी है। जिले में कोविड के कुल 3211 केस है। इनमें एक्टिव केस की संख्या 300 है। वहीं 2879 स्वस्थ्य होकर घर लौट चुके हैँ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed