फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   One arrested with 20 kg ganja at railway station

रेलवे स्टेशन पर बीस किलो गांजा के साथ एक गिरफ्तार

Tue, 01 Mar 2022 05:28 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 05:28 PM IST
विज्ञापन
One arrested with 20 kg ganja at railway station
पीडीडीयू नगर। राजकीय रेलवे पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल ने चेकिंग अभियान के दौरान मंगलवार भोर में एक युवक को बीस किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया। युवक बक्सर से गांजा ट्रेनों से तस्करी कर दिल्ली ले जाकर ऊंची कीमत पर बेचता था। गांजा बरामद कर तस्कर को जेल भेजा दिया गया है।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव को देखते हुए रेलवे सुरक्षा बल और राजकीय रेलवे पुलिस ट्रेनों, रेलवे स्टेशन और सर्कुलेटिंग एरिया में सघन चेकिंग अभियान चला रही है। इसी क्रम में मंगलवार की भोर में जीआरपी निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह और आरपीएफ निरीक्षक संजीव कुमार के नेतृत्व में जांच पड़ताल कर रही थी। भोर में करीब पांच बजे रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या सात और आठ के पश्चिमी छोर पर स्टेशन नाम पट्टिका के समक्ष एक युवक बैग लेकर संदिग्ध हाल में दिखा। उसे पकड़ कर बैग की तलाशी ली गई तो गांजा बरामद हुआ।
विज्ञापन

गांजा बरामद कर युवक को थाने लाकर पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम राजा निवासी बंगला घाट बक्सर, डब्लू पेपर वाले के मकान में किराएदार बताया। तौल करने पर एक बैग से 12.40 किलो और दूसरे बैग से 07.78 किलो गांजा सहित कुल 20.185 किलो गांजा बरामद हुआ। निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह और संजीव कुमार ने बताया कि गिरफ्तार युवक पर पूर्व में गैंगस्टर सहित आठ मुकदमें दर्ज हैं। गिरफ्तारी टीम में जीआरपी एसआई मनोज यादव, आरपीएफ एसआई शीतला प्रसाद, कांस्टेबल शशिकांत यादव, सुमित कुमार सिंह, अच्छेलाल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed