{"_id":"5e7515828ebc3e72c22b1435","slug":"one-and-half-quintal-meat-recovered-chandauli-news-vns516904576","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेढ कुंतल नर नीलगाय का मांस बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेढ कुंतल नर नीलगाय का मांस बरामद
विज्ञापन
शिकारगंज। क्षेत्र के दाउदपुर गांव के पास स्थित बिहडी बंधी के जंगल में मवेशी को मार कर मांस को बोरे में भर रहे शिकारियों पर छापा मारकर वन कर्मियों ने डेढ़ कुंटलमांस बरामद कर लिया। छापे के दौरान वन कर्मियों एवं शिकारियों के बीच संघर्ष भी हुआ। इसके बाद अपनी बाइक को छोड़कर शिकारी फरार हो गए। मौके से वनकर्मियो ने शिकारियों की पांच बाइकें भी बरामद की है।
काशी वन्य जीव प्रभाग के चंद्रप्रभा रेंज के शिकारगंज बीट के वन दरोगा धर्मेंद्र सिंह वनरक्षक जेपी यादव तथा वाचर बबुआ चौहान बरसात के कारण गिरे सागौन के पेड़ की गिनती कर रहे थे। इसी दौरान दाउदपुर ग्राम पंचायत के बेहडी बंधी के जंगल में कुछ लोग मवेशी को मारकर उसका मांस बोरे में भरते दिखाई दिए। वन कर्मियों ने उन्हें देखकर ललकारा तब वे प्रतिरोध पर उतर आए। इसके कारण दोनों पक्षों में हाथापाई भी हुई। बाद में शिकारी मौके पर मांस एव अपनी बाइक को छोड़कर फरार हो गए।
वन कर्मियों ने मौके से 150 किलो 750 ग्राम मांस तथा 5 बाइक बरामद की। वन कर्मियों ने इस घटना की सूचना चंद्रप्रभा रेंजर बृजेश पांडे को दी तथा मांस एव बाईको को जप्त कर चंद्रप्रभा रेंज कार्यालय ले आये। मांस के साथ ही के साथ ही मृत वन्यजीव के सिर और पैर का हिस्सा भी बरामद हुआ। बाइकों मे मिले कागजात के अनुसार एक शिकारी की पहचान हो गई है। जो कोतवाली क्षेत्र के भीषमपुर गांव का निवासी है।चंद्रप्रभा रेंजर बृजेश पांडेय ने कहा कि दोषियों के विरुद्ध वन्यजीव अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है।