फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   On the instructions of the cabinet minister, sanitization took place in the sandstone market

कैबिनेट मंत्री के निर्देश पर बलुआ बाजार में हुआ सैनिटाइजेशन

Sun, 23 May 2021 12:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 May 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
On the instructions of the cabinet minister, sanitization took place in the sandstone market
चहनिया। कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर के निर्देश के बाद शनिवार को स्वास्थ्य विभाग और सफाईकर्मियों की टीम बलुआ पहुंची और बाजार व गंगा तट पर दवा का छिड़काव किया। भाजपा नेता अरविंद पांडेय वे विगत दिनों प्रदेश के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर से क्षेत्र में सैनिटाइजेशन की मांग की थी। कैबिनेट मंत्री ने फोन पर बात कर सीडीओ से सैनिटाइज कराने को कहा था जिसके बाद शनिवार को क्षेत्र में सैनिटाइजेशन किया गया।
विज्ञापन

भाजपा नेता अरविंद पांडेय ने कैबिनेट मंत्री से कहा था कि कोरोना काल के दौरान जिले के विभिन्न भागों सहित पड़ोसी जिलों से अंतिम संस्कार के लिए लोग बलुआ गंगा घाट आते हैं। लगभग सभी शव बाजार मार्ग से होकर ही घाट पर जा रहे हैं। इससे बाजार में रहने वालों में कोरोना संक्रमण को लेकर भय है। लोगों के इस भय को दूर करने के लिए बाजार व तट को सैनिटाइज किया जाना जरूरी है। इसको संज्ञान में लेते हुए कैबिनेट मंत्री ने जनपद स्तरीय अधिकारियों से टेलीफ़ोन पर वार्ता कर उक्त कार्यों को कराने का निर्देश दिया था। इसके बाद शनिवार को गंगा घाट सहित पूरे बाजार को सैनिटाइज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed