फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Oil theft racket busted eight arrested over 1000 litres of diesel and petrol recovered in chandauli

UP Crime: तेल चोरी रैकेट का भंडाफोड़, आठ गिरफ्तार, 1000 लीटर से अधिक डीजल-पेट्रोल बरामद

Fri, 27 Feb 2026 06:07 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली। Published by: Pragati Chand Updated Fri, 27 Feb 2026 06:07 PM IST
सार

Chandauli News: चंदौली पुलिस ने तेल चोरी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं 1000 लीटर से अधिक चोरी का डीजल व पेट्रोल बरामद किया। 

विज्ञापन
Oil theft racket busted eight arrested over 1000 litres of diesel and petrol recovered in chandauli
बरामद सामान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंदौली जिले के अलीनगर क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय तेल चोरी के बड़े रैकेट का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया। शुक्रवार को हुई छापेमारी में पुलिस ने आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि 1000 लीटर से अधिक चोरी का डीजल व पेट्रोल बरामद किया। इसके साथ ही दो टैंकर, दो कार और तेल चोरी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण भी जब्त किए गए।

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
तेल चोरी की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद मामला एडीजी पीयूष मोर्डिया तक पहुंचा, जिसके बाद उन्होंने विशेष कार्रवाई के निर्देश दिए। एडीजी के आदेश पर गठित पुलिस की कई टीमों ने चार अलग-अलग स्थानों पर एक साथ छापेमारी की, जिससे पूरे रैकेट की पोल खुल गई। 
विज्ञापन


अलीनगर क्षेत्र में इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम के बड़े डिपो स्थित हैं। इन्हीं डिपो से निकलने वाले टैंकरों को निशाना बनाकर यह गिरोह तेल की चोरी करता था। लंबे समय से मिल रही शिकायतों के बाद ही यह कार्रवाई संभव हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडीजी वाराणसी के निर्देश पर इंस्पेक्टर भैरव नाथ यादव के नेतृत्व में सात सदस्यीय विशेष टीम गठित की गई थी। वाराणसी पुलिस की छापेमारी की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी अनंत चंद्रशेखर और अलीनगर पुलिस की टीम भी तुरंत मौके पर पहुंच गई। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी लंबे समय से टैंकरों से तेल निकालकर छोटे-छोटे ड्रमों में भरकर बेचने का काम कर रहे थे। यह संगठित गिरोह कई जिलों में सक्रिय था और बड़े पैमाने पर तेल की हेराफेरी करता था।


अपर पुलिस अधीक्षक अनंत चंद्रशेखर ने बताया कि पुलिस, स्वाट और सर्विलांस की संयुक्त टीम को यह बड़ी सफलता मिली है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है और रैकेट से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है।छापेमारी के बाद पुलिस अब इस नेटवर्क की आर्थिक और आपराधिक पृष्ठभूमि खंगालने में जुटी है। इलाके में इतने बड़े स्तर पर पहली बार तेल चोरी का इतना बड़ा मामला पकड़ में आया है, जिससे पूरे रैकेट के नेटवर्क उजागर होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed