फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Officials reached in response to the complaint about stone mining in the mountains

Chandauli News: पहाड़ों पर पत्थर खनन की शिकायत पर पहुंचे अधिकारी

Sun, 29 Mar 2026 02:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Officials reached in response to the complaint about stone mining in the mountains
क्षेत्र के प्रतिबंधित पहाड़ों पर हो रहे अवैध पत्थर खनन की शिकायत पर शनिवार को एएसपी अनंत चंद्रशेखर, डीएफओ वी शिव शंकर, एसडीएम विनय कुमार मिश्र, जिला खनन अधिकारी प्रदीप राज, कोतवाल अर्जुन सिंह आदि ने जांच पड़ताल की। जांच के दौरान प्रतिबंधित ललमनिया, कोठी घाट, हिनौती दक्षिणी गणेशपुर,चतुरीपुर आदि पहाड़ी क्षेत्र में सघन अभियान चलाया।
विज्ञापन

गिधवा स्थित पहाड़ी के एक खदान से पत्थर तोड़ने के छेनी, हथौड़ा, घन आदि कई उपकरण बड़ी मात्रा में बरामद हुए। कई ट्रक पत्थर की पटिया (स्लैब) मिलीं। इसे जब्त की कार्यवाही करते हुए ग्राम प्रधान को सुपुर्द कर दिया गया। एडिशनल एसपी, डीएफओ ने कहा कि अवैध खनन से पर्यावरण को गंभीर नुकसान पहुंच रहा था। वन्यजीवों के प्राकृतिक आवास पर भी खतरा मंडरा रहा था। अभियान के दौरान कई संदिग्ध लोग मौके से फरार हो गए। इनकी पहचान कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। निर्देश दिया कि पुलिस व वन विभाग संयुक्त रूप से घेरों पकड़ो अभियान चलाएंं। प्रतिबंधित पहाड़ियों से अवैध खनन कर गंतव्य को जा रहे वाहनों को घेराबंदी कर पकड़कर सीज करने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। पुलिस अधिकारियों ने रणनीति तैयार कर स्पष्ट किया कि अवैध खनन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed