फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Officers will arrange for rehabilitation of destitute children

बेसहारा बच्चों के पुनर्वास की व्यवस्था करेंगे अफसर

Sat, 15 May 2021 11:28 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 May 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
Officers will arrange for rehabilitation of destitute children
चंदौली। जिला टास्क फोर्स की बैठक शनिवार को डीएम संजीव सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। इसमें बेसहारा बच्चों को चिह्नित करके भोजन-पानी, रहन-सहन की व्यवस्था कराने की रणनीति तैयार की गई। डीएम ने संक्रमित महिलाओं और बच्चों के उपचार के लिए समिति को कारगर कदम उठाने का निर्देश दिया। साथ ही बेसहारा बच्चों के पुनर्वास की व्यवस्था करने के लिए अफसरों को जिम्मेदारी दी।
विज्ञापन

माता-पिता दोनों कोरोना संक्रमण की चपेट में आने के बाद अस्पतालों में भर्ती हैं। ऐसे में बच्चों की देखभाल करने वाला घर में और कोई नहीं। इन बच्चों के संरक्षण, रहन-सहन, भोजन-पानी आदि की व्यवस्था प्रशासन करेगा। बाल संरक्षण आयोग ने इसके लिए पहल की थी। इस पर शासन ने जिला प्रशासन को इसको लेकर स्पष्ट निर्देश दिए हैं। इसके बाद प्रशासन हरकत में आया है। बैठक में सीडीओ अजितेंद्र नारायण, सीएमओ डा.वीपी द्विवेदी, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट राम्या रामराज, एसीएमओ डा. डीके सिंह, एडीएम अतुल कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन

परिवारविहीन बच्चों के बारे में एकत्र करें सूचना
चंदौली। डीएम संजीव सिंह ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान परित्यक्त, अनाथ, परिवार से बिछुड़े या किसी भी प्रकार से परिवारविहीन हुए बच्चों के बारे में सूचना एकत्र की जाए। निगरानी समितियों की इस कार्य में मदद लें। जिला प्रोबेशन अधिकारियों को इस कार्य के लिए एक नोडल अफसर नियुक्त करने के निर्देश दिए। कहा कि इसके बारे में व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जाए। यदि कोई व्यक्ति अनाथ व बेसहारा बच्चों को गोद लेने के लिए इच्छुक हो तो उसके साथ समन्वय स्थापित कर बच्चों को संरक्षित कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

खाना, आवास और चिकित्सा की करें मुकम्मल व्यवस्था
चंदौली। जिलाधिकारी संजीव सिंह ने कहा कि बेसहारा बच्चों वाले परिवारों को आवश्यकतानुसार आश्रय, राशन, चिकित्सा आदि की सुविधा मुहैया कराई जाए। महिला व बाल संरक्षण गृहों का नियमित निरीक्षण किया जाएगा। यहां कोरोना से बचाव को लेकर मुकम्मल इंतजाम होने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed