फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Officers were cautious about panchayat elections: commissioner

पंचायत चुनाव को लेकर सतर्क रहे अफसर: कमिश्नर

Fri, 19 Mar 2021 12:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Mar 2021 12:28 AM IST
विज्ञापन
Officers were cautious about panchayat elections: commissioner
चंदौली। कोरोना से बचाव और लोगों को सुरक्षित रखने के लिए स्वास्थ्य विभाग के अफसर सजग रहे। सकलडीहा रोड के आरओबी का निर्माण जल्द पूर्ण कराएं। विभागीय अफसर कार्यालयों के बकाया बिजली बिल का शीघ्र भुगतान शीघ्र करें। लापरवाह अफसरों के खिलाफ शासन स्तर से कार्रवाई होगी। इसकी रिपोर्ट जल्द भेजा जाएगा। बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक के दौरान वाराणसी मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने उक्त निर्देश दिया।
विज्ञापन

कहा कि पंचायत चुनाव व आगामी होली त्योहार को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट हो जाए। अधिकारी संवेदनशील बूथों व विवादित स्थलों का निरीक्षण कर स्थिति से वाकिफ हो जाएं। गर्मी को देखते हुए विद्यालयों व गांवों में लगे हैंडपंपों की मरम्मत करा ली जाए। चकरोड व नाली पर अतिक्रमण की शिकायत पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई की जानी चाहिए। इसमें लापरवाही कदापि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नहरों की सिल्ट सफाई करा लें, ताकि टेल तक पानी पहुंच सके। विभागाध्यक्ष अपने दफ्तरों के बकाया बिजली बिल का समय से भुगतान करें। सड़कों की मरम्मत व निर्माण में गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखा जाए। यदि अनियमितता की शिकायत मिली तो पीडब्ल्यूडी समेत संबंधित विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई तय है। पीएम किसान सम्मान निधि के आवेदन की त्रुटियां दूर कर पात्रों को लाभान्वित किया जाए। बेसहारा पशुओं को पालने वाले पशुपालकों को मासिक भुगतान समय से किया जाए। आयुष्मान योजना के तहत सभी पात्र परिवारों को गोल्डन कार्ड वितरित किया जाए। उन्होंने डीपीआरओ को सामुदायिक शौचालयों के निर्माण में तेजी लाने का निर्देश दिया। आपरेशन कायाकल्प के तहत स्कूलों को सुंदर बनाया जाए। कहा कि जनपद में अंतरराष्ट्रीय स्तर की मछली मंडी बन रही है। ऐसे में अधिक से अधिक लोगों को मत्स्यपालन के लिए प्रेरित किया जाए। तभी मंडी की सार्थकता साबित होगी। कहा कन्या सुमंगला योजना में प्राप्त आनलाइन आवेदन की जांच कर सत्यापन का काम शीघ्र पूरा करें। बैठक में एडीएम अतुल कुमार, सीवीओ डाक्टर एसपी पांडेय, डीडीओ पदमकांत शुक्ला, डीआइओएस डाक्टर विनोद राय, बीएसए भोलेंद्र प्रताप सिंह, डीपीआरओ ब्रह्मचारी दुबे, कृषि उपनिदेशक राजीव भारती उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed