{"_id":"6094f64cd3e0de22a23ec002","slug":"officers-arrived-in-the-area-on-the-complaint-of-negligence-challan-of-dozens-of-shops-created-a-stir-in-chandauli","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंदौली : लापरवाही की शिकायत पर क्षेत्र में पहुंचे अधिकारी, काटा दर्जनों दुकानों का चालान, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंदौली : लापरवाही की शिकायत पर क्षेत्र में पहुंचे अधिकारी, काटा दर्जनों दुकानों का चालान, मचा हड़कंप
Fri, 07 May 2021 01:41 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी/ चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी/ चंदौली
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Fri, 07 May 2021 01:41 PM IST
विज्ञापन
कोरोना कर्फ्यू के दौरान क्षेत्रों का जायजा लेते अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
चंदौली के पीडीडीयू नगर में कोरोना कर्फ्यू के दौरान लापरवाही की शिकायत पर शुक्रवार को एसडीएम विजय नारायण सिंह, सीओ रामवीर सिंह, मुलसराय थाना प्रभारी एन. एन सिंह पुलिस फोर्स के साथ अचानक पीडीडीयू नगर और पड़ाव क्षेत्र में पहुंचे। अधिकारियों व पुलिसकर्मियों को देेखते ही पड़ाव क्षेत्र के दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे।
अधिकारियों ने कोरोना कर्फ्यू के दौरान अनावश्यक रूप से खुली दर्जनों दुकानों का चालान किया। वहीं सड़क पर तफरीह करते लोगों की जमकर क्लास लगाई। पीडीडीयू नगर में सुबह सीओ रामवीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने सभी क्षेत्रों का भ्रमण किया और दुकानदारों को सख्त हिदायत दी कि नियमों का पालन न करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन की इस कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप की स्थिति रही।