फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Officers and employees bid farewell to DM Navneet

डीएम नवनीत को अधिकारियों और कर्मचारियों ने दी विदाई

Sun, 03 Jan 2021 12:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jan 2021 12:53 AM IST
विज्ञापन
Officers and employees bid farewell to DM Navneet
चंदौली। डीएम नवनीत सिंह चहल के मथुरा का डीएम बनाए जाने और उनके स्थानांतरण के बाद शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित विदाई समारोह में अधिकारियों और कर्मचारियों ने भावभीनी विदाई दी। अधिकारियों ने उन्हें स्मृति चिह्न प्रदान कर विदा किया। इस मौके पर डीएम ने तीन साल तक अधिकारियों और जनता की ओर से मिले सहयोग ी सराहना की। साथ ही उन्हें धन्यवाद दिया और इस दौरान वह कुछ पल के लिए भावुक हो गए।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि जिले में तीन साल का लम्बा कार्यकाल हमेशा याद रहेगा। इन तीन सालों में तमाम विकास सहित अन्य कार्य किए गए हैं। इसमें अधिकारियों और जनता का भरपूर सहयोग मिला है। इसके बदौलत जिले को कई उपलब्धियां भी हासिल हुई हैं। नीति आयोग ने जिले को अतिपिछड़ा घोषित किया है। अधिकारियों के ईमानदारी के साथ कार्य करने पर दो बार देश के 112 जिलों में पहले स्थान पर जनपद रहा है। वहीं काला चावल को भी ख्याति मिली। इसका डिमांड अब खाड़ी देशों सहित विदेशों में बढ़ रही है। अधिकारियों के साथ मिलकर अन्तर्राष्ट्रीय बाजार मुहैया कराया गया। ताकि किसानों को आय में बढोत्तरी हो सके। कोरोना काल में भी अधिकारियों के साथ ही जिले के जनता ने सहयोग किया। इससे जिले में अन्य जनपदों से बेहतर स्थिति बनी रही। समारोह में मुख्य विकस अधिकारी अजितेंद्र नारायण, अपर जिलाधिकारी अतुल कुमार, एडीएम न्यायिक अनिल कुमार त्रिपाठी, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. आरके मिश्रा, परियोजना निदेशक सुशील कुमार, डीसी मनरेगा धर्मजीत सिंह, डीसी एनआरएलएम एमपी चौबे, उद्योव उपयुक्त गौरव मिश्रा, अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. एसपी पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

डीएम को भेंट की स्वरचिते कविताचंदौली। जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल को शनिवार को कलेक्ट्रेट में समारोहपूर्वक भावभीनी विदाई दी गई। इस दौरान सरकारी अफसरों व कर्मचारियों ने स्मृति चिह्न और उपहार भेंट किए। वहीं सदर तहसील में तैनात बरहुआ सैदूपुर निवासी रजिस्ट्रार कानूनगो सदर मूसे मुहम्मद जानी ने अपनी कविता की लिखित प्रति जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल को भेंट की। उन्होंने खुद स्वरचित कविता का पाठ विदाई समारोह में किया। उन्होंने जनपद चंदौली को दिए गए कुशल प्रशासनिक सहयोग के लिए आभार भी जताया। उधर, नवनीत सिंह चहल ने रजिस्ट्रार कानूनगो की कविता सुनकर भावुक हुए और उनकी भेंट को स्वीकार कर उन्हें उनकी रचना के लिए बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed