{"_id":"5f0f588a8ebc3e63980ae064","slug":"number-of-corona-infected-did-not-stop-in-city-increased-vigor-chandauli-news-vns5360394125","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर में थम नहीं रही कोरोना संक्रमित की संख्या, बढ़ी सख्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर में थम नहीं रही कोरोना संक्रमित की संख्या, बढ़ी सख्ती
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। जिले में मंगलवार की शाम आई रिपोर्ट में 13 नए कोरोना संक्रमित मिले। इसमें 6 पीडीडीयू नगर के हैं। इसमें पीडीडीयू नगर के काली महाल में 05 और लॉट नंबर दो में एक व्यक्ति संक्रमित मिले हैं। नगर में कोरोना संक्रमितों की संख्या कम नहीं हो रही है। इससे स्थानीय नागरिकों की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। वहीं जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने सख्ती तेज करते ही लोगों को बाहर निकलने पर कड़ी पाबंदी लगा दी है। सभी इलाकों को पहले से ही सील किया जा चुका है। जबकि नए इलाके वाले मरीजों को बुधवार को सील कर दिया गया।
जिले में अब तक कुल 316 संक्रमित पाए जा चुके हैं। इसमें एक्टिव केस 145 है जबकि 167 व्यक्ति ठीक हो होकर घर चुके हैं। अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं मंगलवार की शाम आई रिपोर्ट में चंदौली, बरहनी, चकिया ब्लॉक में संक्रमित मिले हैं। संक्रमित इलाकों में बुधवार को प्रशासनिक अधिकारियों की टीम पहुंची और इलाके को सील किया। हॉटस्पॉट एरिया में डोर टू डोर थर्मल स्क्रीनिंग और सैनिटाइजेशन का काम शुरू किया गया। वहीं काली महाल में शिविर लगाकर लोगों के सैंपल लिए गए।
पड़ाव। जिले में लगातार मिल रहे कोरोना मरीज के मद्देनजर जिला प्रशासन की ओर से 14 जुलाई से पीडीडीयू नगर के अलावा पड़ाव चौराहे सहित क्षेत्र के मढ़िया, बहादुरपुर मार्ग, रामनगर मार्ग पर पूरी तरह से लाकडाउन लागू किया गया है। लेकिन इसके बाद भी लोग इन इलाकों में धड़ल्ले से घूम रहे हैं। इन क्षेत्रों में 23 जुलाई तक लाकडाउन की व्यवस्था लागू रहेगी मगर इसका कड़ाई से पालन नहीं हो पा रहा है। जिला प्रशासन की ओर से पड़ाव चौराहे से रामनगर मार्ग रेलवे पुलिया तक, बहादुरपुर मार्ग के दोनों तरफ की दुकानों व प्रतिष्ठानों को बन्द करने का आदेश है। इसे बाद भी इन मार्गों पर ठेले-खोमचे व कुछ दुकानदार बेखौफ होकर अपनी दुकान का संचालन कर रहे हैं।