फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Now women coaches will be under the supervision of 'Meri Saheli'

अब ‘मेरी सहेली’ के निगरानी में होंगे महिला कोच

Wed, 14 Sep 2022 01:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Sep 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Now women coaches will be under the supervision of 'Meri Saheli'
पीडीडीयू नगर। ट्रेनों में महिलाओं से छेड़छाड़ रोकने के लिए आरपीएफ ‘मेरी सहेली’ ने महिला कोच की विशेष निगरानी शुरू की है। मेरी सहेली टीम महिला कोच में यात्रा करने वाले पुरुष यात्रियों का चालान करेंगी। इसकी शुरुआत सोमवार से हो हुई। पहले दिन 12 से अधिक यात्रियों का चालान किया गया है। मंगलवार को भी विभिन्न ट्रेनों की जांच की गई।
विज्ञापन

महिलाओं और दिव्यांगों के सुरक्षित यात्रा के लिए ट्रेन में महिला और दिव्यांग कोच लगाए जाते हैं पर जनरल कोच में भीड़ होने की वजह से अधिकतर यात्री महिला कोच में सवार हो जाते हैं। लंबी दूरी की ट्रेनों के महिला कोच में पुरुषों के सवार होने की वजह से महिलाओं को परेशानी होती है। अक्सर छेड़छाड़ की घटनाएं भी होती है। तीन सितंबर को जहां सियालदह राजधानी एक्सप्रेस में जहां महिला से छेड़खानी हुई थी। वहीं 12 सितंबर को आधी रात के वक्त दुरंतो एक्सप्रेस में दो महिलाओं से छेड़खानी हुई थी। इसको देखते हुए रेलवे सुरक्षा बल मेरी सहेली ने महिला कोच की विशेष तलाशी शुरू की है। सोमवार को एसआई सरिता गुर्जर, अर्चना कुमारी मीना, ममता कुमारी, आरक्षी रशीदा बानो, नरेशी बाई, स्नेहलता, सुनीता मीना आदि की टीम ने मगध और पटना पैसेंजर की जांच की। इसमें 12 से अधिक यात्री महिला कोच में यात्रा करते पकड़े गए। इनसे जुर्माना वसूला गया। प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि अभियान लगातार चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed